बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर से ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम जयपुर (त्र॥स्नछ्व) 2025 की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। खुशी, कल्याण और मानव उत्थान को समर्पित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2024 के सफल आयोजन के बाद, अपनी दूसरी कड़ी के रूप में 27-28 सितंबर 2025 को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में आयोजित होगा। इस वर्ष फोरम का दृष्टिकोण और उद्देश्य और भी विस्तृत और गहरा है। यह दो दिवसीय आयोजन भारत और विदेशों से आए 600 से अधिक प्रतिभागियों और 20 से अधिक विशिष्ट वक्ताओं, विचारकों और वेलनेस विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक विक्रम रस्तोगी ने बताया फोरम का आयोजन वल्र्ड हैप्पीनेस फाउंडेशन- इंडिया चैप्टर और एसटी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कोगता फाउंडेशन का सहयोग और जेनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का समर्थन प्राप्त है। इस बार का मुख्य विषय है ‘गेटवे टू ग्लोबल हैप्पीनेस’ -इसका उद्देश्य है जीवन के हर पहलू-व्यक्तिगत, व्यावसायिक और संस्थागत में खुशी को केंद्र में स्थापित करना, खुशी के विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समग्र कल्याण को बढ़ावा देना और सतत आनंद के लिए एक वैश्विक आंदोलन को प्रेरित करना।
27 सितंबर को सुबह 10:00 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा, जिसमें डॉ. सुधीर भंडारी (प्रो-चांसलर, जेएनयू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़) मुख्य अतिथि होंगे और मेजर जनरल अनुज माथुर अध्यक्षता करेंगे। 28 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे समापन सत्र होगा, जिसमें राजेश्वर सिंह, ढ्ढ्रस् (सेवानिवृत्त), राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न थीमैटिक ट्रैक होंगे, जैसे आध्यात्मिक कल्याण, शारीरिक एवं बौद्धिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, शिक्षा में खुशी, और कार्यस्थल एवं समाज में खुशी का भविष्य।

