Saturday, July 25, 2026 |
Home Metro City Specialग्रीन फिट मैराथन 28 सितम्बर को, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया पोस्टर का अनावरण

ग्रीन फिट मैराथन 28 सितम्बर को, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया पोस्टर का अनावरण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। वल्र्ड हार्ट डे 28 सितंबर के अवसर पर आयोजित होने वाली ग्रीन फिट मैराथन 2025 के पोस्टर का अनावरण राजस्थान की डिप्टी चीफ मिनिस्टर, दिया कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजकों और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि दिया कुमारी मैराथन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगी। मैराथन का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश तथा फिटनेस को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम आयोजक, वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अनावरण के अवसर पर प्रेसिडेंट, जयपुर व्यापार महासंघ, सुभाष गोयल और सुरेश सैनी भी मौजूद रहे। मैराथन के टाइम्ड रन का फ्लैग ऑफ विद्याधर नगर स्थित सन एंड मून कॉम्प्लेक्स से सुबह 5:30 बजे किया जायेगा। इस मैराथन के माध्यम से हर प्रतिभागी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हरियाली को संरक्षित रखने का संदेश दिया जाएगा। आयोजक टीम के सदस्यों ने मैराथन की विशेषताओं को डिप्टी चीफ मिनिस्टर से जानकारी साझा की और जयपुरवासियों से बड़े स्तर पर भागीदारी करने की अपील की। ग्रीन फिट मैराथन स्वास्थ्य, प्रकृति और जागरूकता को एक साथ जोडऩे का प्रयास है, जो आने वाली पीढय़िों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।



You may also like

Leave a Comment