बिजनेस रेेमेडीज। मुंबई आधारित ‘स्टूडियो एलएसडी लिमिटेड’ टेलिविजऩ, ओटीटी प्लेटफार्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कंटेंट तैयार करने वाली मल्टीमीडिया प्रोडक्शन कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २० अगस्त को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: फरवरी 2017 में स्थापित, स्टूडियो एलएसडी लिमिटेड एक मल्टीमीडिया प्रोडक्शन हाउस है जो टेलीविजऩ और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता रखता है। यह कंपनी भारत भर में अभिनव कहानी कहने और उच्च-गुणवत्ता वाले, शैली-परिभाषित शो के लिए जानी जाती है और एक मज़बूत रचनात्मक दृष्टि के साथ आकर्षक डिजिटल सीरीज़ पर केंद्रित है। कंपनी सामग्री निर्माण के सभी पहलुओं में संलग्न है, जिसमें विचार विकास, वितरण, परियोजना वित्तपोषण, अभिनेताओं और क्रू की भर्ती, स्थानों की खोज, सेट निर्माण, बजट प्रबंधन और उत्पादन और पोस्ट-प्रोडक्शन की देखरेख शामिल है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 46.71 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 102.49 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 105.01 करोड़ रुपए का राजस्व और 11.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11.17 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 46.67 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 27.54 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 19.36 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी की स्थिति कर्ज मुक्ति कंपनी की है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘स्टूडियो एलएसडी लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 20 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 1,37,50,000 शेयर ५१ से ५४ रुपए प्रति शेयर पर जारी कर 70.13 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से प्रवर्तकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 27,50,000 शेयर बिक्री कर 14.02 करोड़ रुपए की पूंजी हासिल की जाएगी। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी कॉर्पविस एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

