बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘मेहुल कलर्स लिमिटेड’ सफ़ेद, काले, रंगीन और एडिटिव मास्टरबैच सहित विविध प्रकार के उत्पाद निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नई विनिर्माण सुविधा की स्थापना हेतु पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १ अगस्त को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 1995 में स्थापित, मेहुल कलर्स लिमिटेड मास्टरबैच के निर्माण और निर्यात में लगी हुई है। कंपनी प्लास्टिक, रबर और इलास्टोमर्स के विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए सफ़ेद, काले, रंगीन और एडिटिव मास्टरबैच सहित विविध प्रकार के उत्पाद प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 21.37 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.94 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 22.66 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 3.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 23.71 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 24.11 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 18.95 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 17.06 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 9.52 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी का स्टेटस कर्ज मुक्त कंपनी का है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मेहुल कलर्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 1 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,08,000 शेयर 68 से 72 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 21.66 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

