Friday, July 17, 2026 |
Home Business RemediesBhubaneswar Airport पर उमड़ा हरित जनसैलाब, पर्यावरण योद्धा संदीप चौधरी का सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत,

Bhubaneswar Airport पर उमड़ा हरित जनसैलाब, पर्यावरण योद्धा संदीप चौधरी का सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत,

by Business Remedies
0 comments

30 जुलाई को होने जा रहे 102वें स्टार्टअप लॉन्च को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, ऐतिहासिक दिन को लेकर तैयारियां पूरी, स्टार्टअप लॉन्चिंग इवेंट रहेगा लाइव प्रसारित, ‘सेव अर्थ मिशन’ के नायक की मौजूदगी ने ओडिशा को दिया हरित ऊर्जा का संदेश, हर कोई बना बदलाव का भागीदार

भुवनेश्वर, ओडिशा
देश और दुनिया में जलवायु क्रांति के अगुआ संदीप चौधरी जैसे ही भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ‘पृथ्वी का किसान पुत्र’ के नाम से पहचाने जाने वाले संदीप चौधरी के स्वागत के लिए लोग पारंपरिक वेशभूषा, हरे झंडे और “सेव अर्थ मिशन” के नारों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे

एक व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि पर्यावरण चेतना की उस लहर का प्रतीक था, जो भारत के कोने-कोने से उठ चुकी चौधरी का 102वां स्टार्टअप जो 30 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा एक व्यावसायिक पहल नहीं बल्कि “हर स्टार्टअप, एक समाधान” की अवधारणा को साकार करता है

कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है पूरे इवेंट को लाइव प्रसारित किया जाएगा ताकि देश-दुनिया के लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें।

भुवनेश्वर में होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को समर्पित एक पर्यावरणीय आंदोलन है, जिसमें चौधरी की सोच, संकल्प और समर्पण झलकता है.

संदीप चौधरी ने कहा, “यह स्टार्टअप सिर्फ मेरा नहीं, हर उस युवा का है जो समाधान बनना चाहता है, समस्या नहीं। ओडिशा की धरती से एक नया इतिहास लिखा जाएगा।”



You may also like

Leave a Comment