Monday, July 13, 2026 |
Home Metro City Specialपर्पल फाइनेंस ने किया राजस्थान में अपना विस्तार

पर्पल फाइनेंस ने किया राजस्थान में अपना विस्तार

जयपुर, सीकर और कोटपुतली में नई शाखाओं का उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारत के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज सेक्टर को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पर्पल फाइनेंस ने राजस्थान में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए जयपुर, सीकर और कोटपुतली में तीन नई शाखाएं शुरू की हैं। इस विस्तार के साथ कंपनी की पहुंच अब छह राज्यों में 40 शाखाओं तक हो गई है। इन शाखाओं का उद्घाटन पर्पल फाइनेंस के सह-संस्थापक और सीईओ सब्यसाची रथ द्वारा किया गया।
यह विस्तार भारतभर में पर्पल फाइनेंस की मौजूदगी को सशक्त बनाता है और कंपनी के पैन इंडिया गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बनने की दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी का लक्ष्य टियर 2 और टियर 3 शहरों में सेवाएं प्रदान कर तेज़, सुरक्षित और पारदर्शी ऋण सुविधा मुहैया कराना है।
जयपुर शाखा को रीजनल हब के रूप में विकसित किया गया है, जबकि सीकर और कोटपुतली को 100 किलोमीटर के हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत उपशाखाओं के रूप में संचालित किया जाएगा, ताकि सेवा दक्षता और पहुंच को अधिकतम किया जा सके।
पर्पल फाइनेंस रु. 4 लाख से रु. 30 लाख तक के सुरक्षित व्यापारिक ऋण प्रदान करता है, जिसकी औसत राशि रु. 6-7 लाख है। कंपनी मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, डेयरी कंपनियों, किराना स्टोर्स, रिटेल दुकानों, छोटे व्यापारियों जैसे सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान करती है।
कंपनी का उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल 5 घंटे में ऋण पर सैद्धांतिक निर्णय प्रदान करता है, जिससे पारंपरिक बैंकों की तुलना में रूस्रूश्वह्य को जल्दी पूंजी मिलती है।
इस अवसर पर श्री सब्यसाची रथ ने कहा कि राजस्थान विकास के लिए तैयार है। यहां 37 लाख से अधिक माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज हैं और मजबूत गिरवी (कोलेटरल) संरचना है, जिससे यह हमारे समावेशी वित्तीय विस्तार के लिए आदर्श है। हम टियर 2 और 3 शहरों में ऋण को सक्षम बनाकर उद्यमिता और समावेशी विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं। अगले दो वर्षों में, हम केवल राजस्थान से रु. 50-75 करोड़ का एयूएम (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) लक्ष्य बना रहे हैं, जो हमारे राष्ट्रीय विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देगा। वर्तमान में, पर्पल फाइनेंस का रु. 130 करोड़ का एयूएम, रु.140 करोड़ का वितरण और देशभर में 2,300 से अधिक एमएसएमईज को सेवा देने का ट्रैक रिकॉर्ड है और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।



You may also like

Leave a Comment