Monday, June 29, 2026 |
Home EducationJEE Advance 2025 में Motion Education के 6 विद्यार्थी टॉप 100 में

JEE Advance 2025 में Motion Education के 6 विद्यार्थी टॉप 100 में

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/कोटा JEE Advance 2025 के परिणाम में Motion Education ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने टॉप 100 में जगह बनाई है, जबकि क्वालिफाइंग रेशियो 51.02 प्रतिशत रहा। इस बार देश के 1.90 लाख स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड दी थी। अनुमान है कि उनमें से 45,000 यानी 23.68त्न ने यह एग्जाम क्वालीफाई किया है। दूसरी ओर, मोशन के 6,332 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 3,231 ने एग्जाम क्वालीफाई किया है। इस प्रकार, मोशन का क्वालिफाइंग रेशियो 51.02त्न रहा, जो राष्ट्रीय औसत से दोगुने से अधिक है। अब तक आए रिजल्ट्स के अनुसार, टॉप 100 में 6, टॉप 500 में 23 और टॉप 1000 में 47 विद्यार्थी मोशन से हैं।
Motion Education के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि Motion Education  के टॉप 100 में आने वाले विद्यार्थियों में अर्णव निगम ने ऑल इंडिया रैंक 11, कर्मण्य गुप्ता ने एआईआर- 37, रमित गोयल ने एआईआर-45, मौलिक जैन ने एआईआर-52, आरुष आनंद ने एआईआर-64 और मेशिया यश रोहित ने एआईआर-85 हासिल कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया। इसके अलावा, एसटी कैटेगरी के टॉप 100 में 3 विद्यार्थी मोशन से हैं। इनमें अनिकेत विजय ठाकुर ने ऑल इंडिया रैंक 50, हिमांशु ने ऑल इंडिया रैंक 53 और बृजबिहारी ने ऑल इंडिया रैंक 92 हासिल की है।



You may also like

Leave a Comment