Friday, July 3, 2026 |
Home Editorialकंप्यूटर कोड की 50वीं वर्षगांठ: नवाचार अक्सर छोटे स्तर से होता है शुरू

कंप्यूटर कोड की 50वीं वर्षगांठ: नवाचार अक्सर छोटे स्तर से होता है शुरू

by Business Remedies
0 comments

वर्ष, 1975 में पॉल एलन के साथ मिलकर लिखे गए उस कंप्यूटर कोड की 50वीं वर्षगांठ पर इस सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की अद्भुत उपलब्धि पर विचार करना बहुत जरूरी है। इस कोड को अल्टेयर बेसिक के नाम से जाना जाता है। यह साधारण-सा सॉफ्टवेयर केवल एक प्रोग्रामिंग टूल नहीं था, यह वह बीज था जिससे माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक तकनीकी कंपनी उभरी और जिसने पर्सनल कंप्यूटिंग क्रांति की नींव रखी। गेट्स की यह प्रतिक्रिया सिर्फ अतीत की एक भावुक झलक नहीं है बल्कि यह इस बात पर गौर कराती है कि नवाचार अक्सर छोटे स्तर से शुरू होता है। एक गैराज में जुनून, जिज्ञासा और दृष्टिकोण के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज करोड़ों लोगों को कंप्यूटिंग की शक्ति बन चुकी है, जिससे तकनीकी प्रगति की वह लहर उठी जिसने हमारे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। आज जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और स्मार्टफोंस से भरी हुई है, तो उस कोड को याद रखना आसान नहीं रह गया जिससे यह सब शुरू हुआ। पर गेट्स की यह सालगिरह हमें उस क्षण की अहमियत याद दिलाती है, यह दिखाती है कि विचारों की शक्ति कितनी परिवर्तनकारी हो सकती है और कैसे युवा दिमाग जब बड़े सपने देखते हैं, तो इतिहास रच देते हैं। जैसे-जैसे हम अगली पीढ़ी की तकनीक की ओर बढ़ रहे हैं। यह 50 साल पुरानी विरासत एक प्रकाशस्तंभ की तरह है, जो हमें याद दिलाती है कि क्रांतियां कोड, प्रतिबद्धता और साहस से जन्म लेती हैं।



You may also like

Leave a Comment