बिजनेस रेमेडीज/Jaipur । Ajmer आधारित Shri Rajasthan Enterprises 18 वर्षों से अधिक समय से समस्त देश के स्टोन प्रोसेसिंग मशीनरी निर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख नाम के रूप में स्थापित है। कंपनी द्वारा Jaipur में आयोजित हो रहे इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में स्टॉल लगाकर भागीदारी की जा रही है। इस संदर्भ में बिजनेस रेमेडीज की टीम द्वारा कंपनी प्रबंध निदेशक Pawan Fatehpuria और CEO Ankit Fatehpuria से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।
यह करती है कंपनी
Shri Rajasthan Enterprises स्टोन प्रोसेसिंग मशीनरी निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। वर्तमान में कंपनी द्वारा लाइन पॉलिश मशीन, LPM Flicker, LPM Disc, मल्टी ब्लेड ब्लॉक कटर मशीन, टू पिलर मल्टी ब्लेड ब्लॉक कटर मशीन, Gantry Crane / EOT Crane, सिंगल पिलर ब्लॉक कटर मशीन, सिंगल ब्लेड ब्लॉक कटर मशीन, ब्रिज कटर मशीन, पटाम कटर, डबल कटर मशीन और सिंगल एंड डबल ऑटो हेड पॉलिश मशीन का निर्माण प्रमुखता से किया जा रहा है।
कंपनी की स्टोन प्रोसेसिंग मशीनें भारत के सभी इलाकों में प्रमुखता से बिक रही हैं। कंपनी की मशीनें क्वालिटी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं। कंपनी की मशीनों को दक्षता, दीर्घावधि जीवन, प्रभावशीलता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।
कंपनी ने इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में लगाई स्टॉल
Shri Rajasthan Enterprises द्वारा Jaipur के Sitapura में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 8 फरवरी 2026 तक चलेगी।


