Monday, October 12, 2026 |
Home Metro City Specialनि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर में 1000 लोंगो ने लाभ उठाया

नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर में 1000 लोंगो ने लाभ उठाया

by Business Remedies
0 comments

 जयपुर। शांतक्रांति संघनायक, नरेश पथधर, जिन शासन गौरव, प्रज्ञानिधि, विश्व वल्लभ श्रद्धेय आचार्य भगवान 1008 श्री विजय राज जी म.सा. के 68वें जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को मानसरोवर स्थित श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था, ‘महावीर भवन’, किरण पथ में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल और काबरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में करीब 1,000 लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इनमें मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु उपमाल, फैमिली फिजिशियन डॉ. विनोद गौतम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका चौधरी सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
शिविर में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क की गई। इसके अतिरिक्त ECG और कंप्यूटर के माध्यम से आंखों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श प्राप्त हुआ।
शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शिविर संयोजक धर्मचंद जैन, राजेंद्र जैन ‘राजा’, प्रकाश लोढ़ा, अजय जैन तथा मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों का सहयोग रहा।



You may also like

Leave a Comment