जयपुर। भीलवाड़ा आधारित प्रमुख डेनिम निर्माता कंपनी Swaraj Suiting Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को National Stock Exchange of India Limited (NSE) से अपने इक्विटी शेयरों को NSE Emerge (SME Platform) से Capital Market Segment (NSE Mainboard) में स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
कारोबारी गतिविधियां
वर्तमान में Swaraj Suiting Limited भीलवाड़ा (राजस्थान) स्थित प्लांट में मूलतः यार्न की विविंग करके डेनिम फेब्रिक का निर्माण करती है, जिसकी फिनिशिंग का कार्य कंपनी के Neemuch (मध्य प्रदेश) स्थित प्लांट में होकर विक्रय हेतु तैयार किया जाता है।
इसके अलावा कंपनी Grey Fabric का निर्माण, Job Work पर विविंग, Finished Fabric, Grey Fabric तथा Yarn Trading जैसी गतिविधियों में संलग्न है|

