नई क्विड का पूरी तरह फीचर-लोडेड क्लाइंबर वेरिएंट अब 4.99 लाख रुपये में उपलब्ध
नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज
फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो गु्रप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेनो इंडिया ने नई रेनो क्विड के लॉन्च की घोषणा की। इस नए मॉडल में डिज़ाइन, वेरिएंट्स और कीमतों में बदलाव किए गए हैं, ताकि ग्राहकों के लिए अपनी पहली कार खरीदना पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो सके। पहली बार कार खरीदने वाले नई पीढ़ी के ग्राहकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस अपडेट में क्विड पर रेनो की नई ब्रांड पहचान और दो वेरिएंट वाली सरल रेंज पेश की गई है।
दो वेरिएंट और नई कीमत
अब यह कार इवोल्यूशन और क्लाइंबर वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहकों के लिए इसे समझना और अपनी पसंद के अनुसार चुनना पहले से अधिक आसान हो जाएगा। रूपये 4.52 लाख रुपये की शुरुआती प्रतिस्पर्धी कीमत और क्लाइंबर वेरिएंट पर अतिरिक्त ऑनलाइन लाभ के साथ, पूरी तरह फीचर-लोडेड क्लाइंबर वेरिएंट की कीमत प्रभावी रूप से रूपये 4.99 लाख रुपये हो जाती है।
ऑनलाइन खरीद पर लाभ
नई ऑनलाइन बिक्री और मूल्य निर्धारण रणनीति के तहत क्लाइंबर वेरिएंट पर रूपये 15,000 रुपये का नकद लाभ दिया जा रहा है, जिससे इसकी प्रभावी लेन-देन कीमत रूपये 4.99 लाख रुपये रह जाती है।
पहली कार खरीदने वालों पर फोकस
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, रेनो इंडिया के सेल्स एवं मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “लाखों भारतीयों के लिए अपनी पहली कार का मालिक बनना आज भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तेजी से आकांक्षी बनते मध्यम वर्ग और दोपहिया वाहन मालिकों के एक बड़े वर्ग के कार की ओर उन्नयन की इच्छा को देखते हुए, पहली कार का स्वामित्व एक मजबूत और स्थायी आकांक्षा बना हुआ है। भारत में 4.5 लाख से अधिक ग्राहकों ने अपनी कार यात्रा की शुरुआत क्विड के साथ की है और इस भरोसे को हम बेहद महत्व देते हैं। नई क्विड के साथ हम इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और अपने उत्पाद को अधिक सरल, स्पष्ट और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बना रहे हैं।”
2015 से अब तक का सफर
वर्ष 2015 में लॉन्च होने के बाद से रेनो डि ने एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट को अधिक आकांक्षी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने एसयूवी-प्रेरित डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स के कारण इसने इस सेगमेंट को केवल उपयोगिता-आधारित सोच से आगे बढ़ाया। इस नए अपडेट के साथ फोकस वैल्यू को अधिक स्पष्ट और सुलभ बनाने पर है। नई क्विड आधुनिक डिज़ाइन, सुव्यवस्थित वेरिएंट लाइन-अप और अधिक सहज खरीद अनुभव के साथ ग्राहकों के सामने पेश की गई है, जिससे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए इसे चुनना और इसका मालिक बनना पहले से अधिक आसान हो गया है।

