Friday, February 20, 2026 |
Home » Volkswagen की वर्सटाइल लक्जरी एसयूवी ‘टेरॉन आर-लाइन’ हुई लॉन्च

Volkswagen की वर्सटाइल लक्जरी एसयूवी ‘टेरॉन आर-लाइन’ हुई लॉन्च

शुरूआती कीमत सिर्फ 46.99 लाख रुपये*

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। Volkswagen India ने अपनी नई लग्जरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन की शुरूआती कीमत 46,99,000 रुपये (Ex-Showroom) घोषित कर दी है। यह कार उन भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो उनकी Lifestyle और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हो।

शानदार डिज़ाइन, दमदार Performance, इस्तेमाल में आसान, Smart Technology और बेमिसाल आराम के साथ, एसयूवी टेरॉन आर-लाइन आपकी हर उम्मीद और जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार है।

अपने दमदार R-Line स्टाइल और शानदार Interior के साथ, यह कार Volkswagen के खास Design DNA की पहचान है। यह न सिर्फ लक्जरी देती है, बल्कि रोज़ाना इस्तेमाल के लिए भी उतनी ही आरामदायक है। अपनी बेहतरीन Engineering, ज़बरदस्त Performance और सादगी भरी खूबसूरती के साथ, यह हर सफर के लिए फिट एसयूवी उन खास खूबियों को दर्शाती है जिनके लिए Volkswagen दुनिया भर में मशहूर है।

लॉन्च के अवसर पर Volkswagen Passenger Cars India के Brand Director, Nitin Kohli ने कहा, “टेरॉन आर-लाइन हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम ऐसी शानदार Premium कारें बनाना चाहते हैं जो ग्राहकों की जि़ंदगी में सही मायने में Value जोड़ती हैं। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लक्जरी के साथ-साथ दमदार Performance को भी अहमियत देते हैं और अपनी आधुनिक सोच के हिसाब से गाड़ी चुनना चाहते हैं। टेरॉन आर-लाइन के जरिए हम भारत में बेहतरीन Performance वाले Global Products लाने और Brand की मौजूदगी को और मजबूत करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।”

अपनी आकर्षक कीमत और खास R-Line अंदाज के साथ, टेरॉन आर-लाइन भारत में Volkswagen को एक Premium Brand के रूप में और मजबूत बनाती है। यह एसयूवी आधुनिक भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें Power, Luxury और Global Design का बेहतरीन तालमेल है। टेरॉन आर-लाइन सात शानदार रंगों में उपलब्ध है, जो ग्राहकों को अपनी पसंद और स्टाइल चुनने का भरपूर मौका देते हैं: Dolphin Grey Metallic, Oyster Silver Metallic, Ultraviolet Metallic, Cipressino Green Metallic, Nightshade Blue Metallic, Grenadilla Black Metallic, Oryx White Mother-of-Pearl Effect।



You may also like

Leave a Comment