Tuesday, March 10, 2026 |
Home » एलन समाधान सेशन में बताए मल्टीपल कॅरियर के ऑप्शन्स

एलन समाधान सेशन में बताए मल्टीपल कॅरियर के ऑप्शन्स

by Business Remedies
0 comments

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा विद्यार्थियों का कॅरियर संवारने का हर संभव प्रयास किया जाता है। इसी के तहत विद्यार्थियों को मल्टीपल कॅरियर ऑप्शन्स के बारे में जानकारी देने के लिए कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार ‘समाधानÓ का आयोजन किया जा रहा है। समाधान सेशन में अब तक 18 हजार से अधिक स्टूडेंट्स एवं पेरेन्ट्स भाग ले चुके हैं। इन्द्रविहार स्थित एलन समर्थ कैम्पस के सद्भाव परिसर में हुए इस सेशन में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ने साइंस के अलावा अन्य क्षेत्रों में कॅरियर के बारे में जानकारी ली।
सेमिनार में एलन के कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने स्टूडेंट्स को कॅरियर ऑप्शन्स के बारे में बताया। उन्होंने साइंस मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए इंजीनियरिंग के साथ-साथ रिसर्च, सांख्यिकी, फैशन टेक्नोलॉजी, सीए, लॉ, आर्किटेक्चर, बेसिक मैथेमेटिक्स, मास कम्यूनिकेशन, सैन्य सेवा, डिजाइन, रेलवे के क्षेत्रों में रोजगार और संभावनाओं के बारे में जानकारियां दी। आहूजा ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग, कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया, प्लेसमेंट्स, फीस, कॉलेज ब्रांचेज आदि विशेष पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही यह भी बताया कि किस विषय के लिए कहां-कहां, कब-कब आवेदन किया जा सकता है, कौन से कॉलेजों में प्रवेश लिया जा सकता है। जिन विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाओं में रैंक पीछे आती है, उन सभी विद्यार्थियों के लिए उनकी रैंक्स के अनुसार क्या सबसे बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकता है के बारे में भी बताया। अगला कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार 1 सितम्बर को दो सत्रों में होगा।



You may also like

Leave a Comment