Saturday, July 18, 2026 |
Home Automobileबी.वाई.डी. इंडिया ने जयपुर में किए इलेक्ट्रिक एसयूवी एटो3 के 3 नए वैरियंट लॉन्च

बी.वाई.डी. इंडिया ने जयपुर में किए इलेक्ट्रिक एसयूवी एटो3 के 3 नए वैरियंट लॉन्च

विभिन्न बैटरी क्षमता के साथ सिंगल चार्ज में देते हैं 410 से लेकर 521 किमी की शानदार रेंज, जयपुर में स्काय बी.वाई.डी. डीलरशिप पर होंगे उपलब्ध

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। विश्व की अग्रणी नवीन ऊर्जा (एनईवी) निर्माता की सहायक कंपनी बी.वाई.डी. इंडिया ने इलेक्ट्रिक एसयूवी बी.वाई.डी. एटो3 के तीन नए वैरियंट की लॉन्च के साथ ही अपनी उत्पाद श्रृंखला के विस्तार की घोषणा की। एटो3 के ब्लैक एडिशन, डायनेमिक, प्रीमियम और सुपीरियर वेरिएंट के साथ बी.वाई.डी. इंडिया का लक्ष्य ग्राहकों तक बेहतर पहुंच और विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करना है। जेएलएन मार्ग स्थित बी.वाई.डी. जयपुर शोरूम पर हुए लॉन्चिंग समारोह में स्काय इवोल्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोप मेहता एवं जनरल मैनेजर अभिनव खोसला ने इलेक्ट्रिक एसयूवी बीवाईडी एटो3 के नए वैरियंट की विशेषताओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। यहां बताना विशेष होगा कि बीवाईडी एटो3 के तीनों वैरिएंट अनेक विशेषताओं से लैस हैं, जिनमें ब्लैक एडिशन, प्रीमियम और सुपीरियर वैरियंट 60.48 किलोवाट की बैटरी क्षमता के साथ एक चार्ज में 521 किलोमीटर (एआरएआई परीक्षण) और 480 किलोमीटर (एनईडीसी परीक्षण) की प्रभावशाली रेंज प्रदान करते हैं। बीवाईडी एटो3 का डायनामिक मॉडल 49.92 किलोवाट की मजबूत बैटरी क्षमता द्वारा संचालित 468 किमी (एआरएआई टेस्ट) और 410 किमी (एनईडीसी टेस्ट) की सराहनीय रेंज प्रदान करता है। साथ ही यह असाधारण प्रदर्शन और दक्षता के साथ वाहन प्रदान करने के लिए बी.वाई.डी. की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयपुर में एटो3 के नए वेरिएंट 24,99,000 से लेकर 33,99,000 रुपए (एक्स शोरूम) मूल्य पर उपलब्ध हैं।

स्काय इवोल्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोप मेहता ने बताया कि भारत के 23 शहरों के 26 शोरूम वाले विस्तारित डीलरशिप नेटवर्क के साथ बीवाईडी इंडिया देश भर में अपने ग्राहकों को प्रथम श्रेणी की सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अल्ट्रा सुरक्षित ब्लेड बैटरी से लैस बी.वाई.डी. एटो3 के तीन नए वेरिएंट भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो पहुंच और रेंज के बीच एक अच्छा संतुलन पेश करते हैं। बोर्न एसयूवी की यह लाइन अप 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक तेजी से चार्जिंग प्रदान करती है। इसका गतिशील बाहरी भाग, लयबद्ध इंटीरियर और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप उन्नत सुविधाएं जैसे कि 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री होलोग्राफिक इमेजिंग सिस्टम बीवाईडी एटो3 के नए वेरिएंट को टिकाऊ मोटरिंग का कारण बनाते हैं।



You may also like

Leave a Comment