Friday, July 10, 2026 |
Home Editorialबारिश से हरी सब्जी हुई थाली से गायब, बढ़ रहे हैं दाम

बारिश से हरी सब्जी हुई थाली से गायब, बढ़ रहे हैं दाम

by Business Remedies
0 comments
punit jain

दिन पर दिन सब्जियों की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां गर्मी अब लगातार हो रही बारिश के कारण हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आमजन को महंगाई का तडक़ा लग रहा है। पिछले कुछ समय से उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से खेतों में पानी जम गए हैं। इस पानी से हरी सब्जी की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे राजस्थान, दिल्ली के बाजार में हरी सब्जियों के दाम में 10 से 15 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। खेत-खलिहानों में बारिश का पानी जम गया है। खेतों में पानी जमने से भिंडी, कद्दू, बैंगन, तरोइ, घिया, परवल आदि के पौधे गल गए। इस वजह से बाजार में हरी सब्जी की आवक काफी कम हो गई। परिणामस्वरूप थोक मंडी में ही भिंडी, बैंगन और शिमला मिर्च से लेकर घिया-तरोई, सबकी कीमतों में तेजी आ गई। मानसून के दौरान दिल्ली की सब्जी मंडियों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत आसपास के राज्यों से सब्जियों की सप्लाई की जाती है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इन इलाकों में हुई बारिश के चलते यहां गोभी, शिमला मिर्च, भिंडी समेत कई सब्जियां खराब हो गई हैं। जिससे इनका आना मंडी में घट गया है। सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अनुसार मंडी में बंद गोभी से लेकर भिंडी, शिमला मिर्च, बींस, हरी मिर्च के दाम में प्रति किलो 5 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले हफ्ते कुछ सब्जियों के दाम गिरे थे। इस सप्ताह हुई बारिश की वजह से सब्जियों के दाम में फिर से बढ़ोतरी हो गई है।बीते सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार था। इस अवसर पर काफी मेहमान घर में आते हैं। इसलिए हर कोई बढिय़ा सब्जी बनाते हैं। पूर्वी दिल्ली के एक इलाके उस दिन हरी मटर की कीमत 400 रुपए किलो तक पहुंच गई। इस समय यह मटर अमूमन 200 रुपए किलो मिलती है। यही हालत गोभी की भी रही। रक्षा बंधन के दिन गोभी के फूल 200 रुपए किलो तक बिके। इसके एक ही दिन बाद इसके दाम घट कर 120 रुपए किलो पर आ गया। देश में खाने-पीने की चीजों खासकर सब्जियों की कीमतों में हाल में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने पिछले माह 38 चीजों की कीमतों पर नजर रखने की पहल की है। जो आम जनता के लिए राहत की बात है। सरकार अब जरूरी चीजों की कीमतों की रोजाना मॉनिटरिंग करेगी।



You may also like

Leave a Comment