-
अधिकृत Share Capital 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 117 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव, Shareholders की मंजूरी जरूरी।
-
Board ने 5:1 Bonus Issue को मंजूरी दी; प्रत्येक एक मौजूदा fully paid-up Equity Share पर पांच नए Shares देने का प्रस्ताव।
-
कुल 96.84 करोड़ रुपये के Face Value वाले 9,68,40,000 Bonus Equity Shares जारी करने का प्रस्ताव।
-
Bonus Issue के लिए Securities Premium और Accumulated Earnings/Surplus में उपलब्ध पात्र राशि का उपयोग किया जाएगा।
-
प्रस्तावों पर Shareholders की मंजूरी लेने के लिए 9 नवंबर 2026 को Extraordinary General Meeting आयोजित होगी।
मुंबई। CKK Retail Mart Limited (BSE SME: ष्ट्य्यक्रश्वञ्ज्रढ्ढरु) ने 12 अक्टूबर 2026 को हुई Board of Directors की बैठक में अपनी Authorized Share Capital 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 117 करोड़ रुपये करने और 5:1 Bonus Issue के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दोनों प्रस्तावों को लागू करने के लिए Shareholders की आवश्यक मंजूरी ली जाएगी।
Authorized Share Capital में प्रस्तावित बढ़ोतरी के तहत कंपनी की Authorized Equity Share Capital 10 रुपये Face Value वाले 2 करोड़ Equity Shares से बढक़र 10 रुपये Face Value वाले 11.70 करोड़ Equity Shares हो जाएगी। Board of Directors ने Shareholders की मंजूरी के अधीन कंपनी के Memorandum of Association के Capital Clause में आवश्यक संशोधन को भी मंजूरी दी है।
प्रस्तावित Bonus Issue के तहत पात्र Shareholders को उनके पास मौजूद प्रत्येक एक fully paid-up 10 रुपये Face Value के मौजूदा Equity Share पर 10 रुपये Face Value वाले पांच नए fully paid-up Equity Shares दिए जाएंगे। यह आवंटन लागू मंजूरियों और निर्धारित शर्तों के अधीन होगा। कंपनी कुल 9,68,40,000 Bonus Equity Shares जारी करने का प्रस्ताव रखती है, जिनका कुल Face Value 96.84 करोड़ रुपये होगा।
प्रस्तावित Bonus Issue के बाद कंपनी की Paid-up Equity Share Capital मौजूदा 19.368 करोड़ रुपये से बढक़र 116.208 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। वर्तमान में कंपनी की Paid-up Capital में 1,93,68,000 Equity Shares शामिल हैं। Bonus Issue के बाद इनकी संख्या बढक़र 11,62,08,000 Equity Shares हो जाएगी। प्रत्येक Share का Face Value 10 रुपये रहेगा।
कंपनी की Regulatory जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित Bonus Issue के लिए Securities Premium Account और Accumulated Earnings/Surplus में उपलब्ध पात्र राशि का उपयोग किया जाएगा।
कंपनी ने बताया है कि Bonus Shares लागू वैधानिक समयसीमा के भीतर Shareholders के खातों में जमा किए जाएंगे या निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेजे जाएंगे। पात्र Shareholders की पहचान के लिए Record Date की घोषणा कंपनी अलग से करेगी।
इससे पहले, 2 अक्टूबर 2026 को कंपनी के Shareholders ने Prospectus के Objects में संशोधन से संबंधित एक Special Resolution पारित किया था। इसके तहत विदेश में एक इकाई स्थापित करने और International Markets में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए कुल 1,020 लाख रुपये यानी 10.20 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई थी।
इस पहल का उद्देश्य कंपनी की International Expansion Plans को समर्थन देना और विदेशी बाजारों में नए Business Opportunities तलाशना है।

