Home Corporate World‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’ ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, कर पश्चात शुद्ध लाभ 71.58 फीसदी बढ़कर हुआ 2869.44 लाख रुपए

‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’ ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, कर पश्चात शुद्ध लाभ 71.58 फीसदी बढ़कर हुआ 2869.44 लाख रुपए

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’
सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन और सिविल ईपीसी परियोजनाओं का क्रियान्वयन करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11345.21 लाख रुपए के कुल राजस्व के मुकाबले 58.28 फीसदी अधिक 17957.72 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1062.12 लाख रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 58.88 फीसदी अधिक 1687.59 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 17787.22 लाख रुपए के मुकाबले 70.75 फीसदी बढ़कर 30372.34 लाख रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1672.32 लाख रुपए के मुकाबले 71.58 फीसदी अधिक 2869.44 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: 2009 में निगमित, सुग्स लॉयड लिमिटेड एक प्रौद्योगिकी-संचालित इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है जो नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, साथ ही विद्युत संचरण, वितरण और सिविल ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखती है।
कंपनी सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन
इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, विद्युत उप-स्टेशनों का निर्माण, और मौजूदा विद्युत प्रणालियों का नवीनीकरण, उन्नयन और संशोधन शामिल है।
नवीन और टिकाऊ इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ, सुग्स लॉयड लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में, को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कंपनी की सेवाएँ:
सोलर ईपीसी : इसके तहत कंपनी ग्राउंड माउंटेड सोलर, रूफटॉप सोलर एनर्जी संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।
इलेक्ट्रिकल ईपीसी: इसके तहत कंपनी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य, विद्युत 33/11 किलोवाट लाइन नेटवर्क के लिए एएमसी संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।
सिविल ईपीसी: इसके तहत कंपनी सिविल भवन निर्माण, सरकारी भवनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।
मैनपावर स्टाफिंग: इसके तहत कंपनी मैनपावर स्टाफिंग, भारत सरकार के अंतर्गत एनएपीएस/एनएटीएस के माध्यम से युवा तकनीकी पेशेवरों की भर्ती संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। 31 मार्च, 2025 तक कंपनी में पेरोल पर 206 कर्मचारी कार्यरत थे।



You may also like

Leave a Comment