Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate Worldस्टर्लिंग बायोटेक में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी जायडस लाइफसाइंसेज

स्टर्लिंग बायोटेक में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी जायडस लाइफसाइंसेज

by Business Remedies
0 comments
Zydus Lifesciences will buy 50 percent stake in Sterling Biotech

बिजनेस रेमेडीज़/नई दिल्ली। जायडस लाइफसाइंसेज ने स्टर्लिंग बायोटेक में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए परफेक्ट डे इंक के साथ समझौता किया है। जायडस लाइफसाइंसेज ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस सौदे के तहत टेमासेक पोर्टफोलियो कंपनी परफेक्ट डे इंक, स्टर्लिंग बायोटेक में अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी अज्ञात राशि में बेचेगी।

जायडस लाइफसाइंसेज ने बयान में कहा कि इस सौदे के बाद स्टर्लिंग बायोटेक 50-50 का संयुक्त उद्यम बन जाएगी और निदेशक मंडल में इसका प्रतिनिधित्व बराबर होगा। सौदे के वित्तीय विवरण साझा नहीं किए गए। बयान के अनुसार, संयुक्त उद्यम वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किण्वित पशु-मुक्त प्रोटीन के निर्माण के लिए एक विनिर्माण इकाई लगाएगी। जायडस लाइफसाइंसेज के शेयर ने एक साल में 84.44त्न का बंपर रिटर्न दिया है। शेयर 1,182 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
गुजरात की इस कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से जाइयस ने हेल्थ और न्यूट्रिशन के लिए विशेष जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों के क्षेत्र में भी कदम रखा है। यह विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए है जो पशु-मुक्त प्रोटीन पसंद करते हैं या लैक्टोज असहिष्णुता से पीड़ित हैं। परफेक्ट डे का सटीक-किण्वित प्रोटीन आइसक्रीम, क्रीम चीज़, खेल पोषण उत्पादों और बेक्ड माल में पाया जाता है, जिसमें उच्च कार्यक्षमता लाभ और कम पर्यावरणीय प्रभाव होता है। स्टर्लिंग बायोटेक वर्तमान में किण्वन-आधारित एपीआई उत्पादों और जिलेटिन के निर्माण और बिक्री में लगा हुआ है। स्टर्लिंग बायोटेक वर्तमान में किण्वन-आधारित एपीआई उत्पादों और जिलेटिन के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है।

जायडस लाइफसाइंसेज के एमडी शार्विल पटेल ने कहा कि हम साझेदारी के माध्यम से विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं और भारत को एक प्रमुख वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार नए सहयोग की खोज कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि परफेक्ट डे के साथ सहयोग से दोनों पक्षों को लाभ होगा, जो उपभोक्ताओं के लिए मूल्य सृजन के लिए ताकत और विशेषज्ञता दोनों का लाभ उठाएगा। परफेक्ट डे के अंतरिम सीईओ नारायण टीएम ने कहा कि इस साझेदारी से कंपनी को तेजी से बढ़ते वैश्विक बाजार की मांगों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने में मदद मिलेगी।



You may also like

Leave a Comment