जयपुर। ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन), ऑपरेशंस और कंसल्टेंसी सेवाओं में अग्रणी विंसॉल इंजीनियर्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से लगभग 9,49,26,850/- रुपए मूल्य के दो सेवा आदेश और लगभग 12,11,58,856/- रुपए मूल्य का एक क्रय आदेश प्राप्त हुआ है, जिसकी कुल राशि 21,60,85,706/- रुपए (इक्कीस करोड़ साठ लाख अस्सी हजार सात सौ छह रुपये मात्र), जीएसटी को छोड़कर है। यह आदेश मुंद्रा में 300.5 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना हेतु आवश्यक सामग्री और संबंधित सेवाओं की आपूर्ति के लिए है। इस आदेश से कंपनी का ग्राहक आधार मजबूत होने और कंपनी के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है।
कारोबारी गतिविधियां:
दिसंबर 2015 में निगमित, विंसॉल इंजीनियर्स लिमिटेड सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन फर्मों के लिए बैलेंस ऑफ प्लांट (बीओपी) समाधान के लिए एकीकृत इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग सेवाएं प्रदान करती है। बीओपी सॉल्यूशंस के लिए कंपनी की मुख्य सेवाओं में फाउंडेशन कार्य, सबस्टेशन सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य और राइट-ऑफ-वे सेवाएं शामिल हैं।
कंपनी आईएसओ-9001-2015, आईएसओ-14001-2015 और आईएसओ-45001-2018 प्रमाणित है, जो गुणवत्ता में इसकी निष्पादन क्षमताओं को प्रदर्शित करती है। परियोजना निष्पादन के लिए कंपनी की टीम में 200 से अधिक इंजीनियर और तकनीशियन कार्यरत है।

