वड़ोदरा, 18 अप्रैल, 2025: भारत में ‘जॉय ई-बाईक’ ब्राण्ड के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और ‘जॉय ई-रिक’ के तहत तिपहिया वाहन बनाने वाले प्रमुख निर्माताओं में से एक वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडलों की रेंज पर कीमतों में कमी की घोषणा की है। देश भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना और ईवी अडॉप्शन को बढ़ावा देना इस कदम का मुख्य उद्देश्य है।
कंपनी ने मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक ईवी उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए चुनिंदा मॉडलों की कीमत में रु 13,000 तक की कमी की है। ये नई कीमतें वोल्फ 31एएच, जेन नेक्स्ट 31एएच, जेन नेक्स्ट नानू प्लस, वोल्फ प्लस, जेन नेक्स्ट नानू ईको और वोल्फ इको सहित कई मॉडलों पर लागू होंगी।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों के बढ़ते पोर्टफोलियो और उपभोक्ता-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ईवी उद्योग में अपनी स्थिति को सशक्त बनाने के प्रयास निरंतर जारी रखे हुए है। उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया यह फैसला इनोवेशन एवं परिवहन के ज़िम्मेदाराना विकल्पों को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के ब्राण्ड के समर्पण को दर्शाता है।

