बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से नवम्बर 2024 के बीच 64.5 मिलियन भारतीयों ने विदेश यात्रा की, जो 2023 की तुलना में 11.4 फीसदी अधिक है। ऐसे में गर्मियों के इस सीजन स्कूलों की छुटिट्यों को देखते हुए विदेश यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियां की जरूरतों को पूरा करने के लिए जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने अपने तीन International Roming (IR) Postpad Plans को और भी बेहतर बना दिया है, जिससे उपभोक्ता यात्रा के इस सीजन ज्यादा सुविधा और बेहतर मूल्य का लाभ उठा सकेंगे। गर्मियों की छुटिट्यों की शुरूआत के साथ इन प्लान्स में बदलाव लाए गए हैं, जब विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
VI के ये तीन संशोधित पोस्टपेड आईआर पैक डबल डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और कई अन्य फायदों के साथ बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं, जिन्हें छोटी एवं लम्बी अवधि की यात्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। डबल डेटा, लिमिटेड पीरियड ऑफर के साथ वी के उपभोक्ता विदेश यात्रा के दौरान डेटा की चिंता किए बिना विदेश में मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना रूकावट वीडियो कॉल का आनंद उठा सकते हैं, फोटो शेयर कर सकते हैं या अपने काम के ईमेल कर सकते हैं। VI के यूजर रु 649 से शुरू होने वाले पैक्स के साथ विदेश यात्रा के दौरान रह सकते हैं कनेक्टेड, ये पैक 145 से अधिक देशों में वैलिड हैं।

