322

जयपुर। पावर क्षेत्र में कार्य करने वाली वडोदरा आधारित प्रमुख कंपनी विवियाना पावरटेक लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 6,91,26,348.00 रुपये (छह करोड़ निन्यानबे लाख छब्बीस हजार तीन सौ अड़तालीस रुपये मात्र) का नया ऑर्डर प्राप्त किया है, जिसमें कर भी शामिल है। यह अनुबंध कंपनी के मौजूदा ग्राहक मेसर्स गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दिया गया है। यह ऑर्डर कंपनी के ग्राहक आधार का विस्तार करेगा तथा कंपनी की लाभप्रदता में योगदान देगा।

