Jaipur | Jodhpur आधारित corporate office वाली प्रमुख infrastructure company Vishnu Prakash R Punglia Limited के Managing Director Manohar
Lal Punglia ने order book से संबंधित update जारी किया है। उनके अनुसार Vishnu Prakash R Punglia Limited लगभग 5,000 करोड़ रुपए की मजबूत order book बनाए हुए है, जिससे revenue की अच्छी संभावना बनी हुई है।
कंपनी ने financial year की पहली छमाही में लगभग 570 करोड़ रुपए का कारोबार हासिल कर लिया है और दूसरी छमाही में बेहतर performance की उम्मीद है। कंपनी के order book की diversified nature कंपनी की मजबूती को और बढ़ाती है।
कुल order book में प्रमुख water supply projects का मूल्य 28,641 million रुपए (57.27 फीसदी), प्रमुख railway projects का मूल्य 16,267 million रुपए (32.53 फीसदी) और road एवं civil projects का मूल्य 5,103 million रुपए (10.20 फीसदी) है। इस प्रकार कुल order book 50,011 million रुपए की है। यह balanced portfolio stability सुनिश्चित करता है और किसी एक sector पर dependency कम करता है।
रेलवे परियोजना समाप्ति:
हाल ही में, कंपनी को North Western Railway से Jaipur–Sawai Madhopur doubling project से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए दिए गए contract के संबंध में termination notice प्राप्त हुआ है।
कंपनी यह स्पष्ट करना चाहती है कि उसने उक्त termination को रद्द करने के लिए Rajasthan High Court, Jaipur में पहले ही एक writ petition दायर कर दी है। कंपनी का दृढ़ विश्वास है कि वह project के execution के लिए पूरी तरह से committed थी और देरी का मुख्य कारण department की ओर से pending inputs, approvals और infrastructural support थी। मामला वर्तमान में under consideration है और कंपनी को favorable outcome की आशा है।
कंपनी यह भी स्पष्ट करती है कि Jaipur–Sawai Madhopur doubling project, जिसका order value लगभग 160 करोड़ रुपए है और जो कंपनी के कुल order book का 3 फीसदी से थोड़ा अधिक है, लगभग 5,000 करोड़ रुपए की कुल order book का एक negligible हिस्सा है।
इसलिए, इस project को समाप्त करने से कंपनी की financial position, operational performance या execution process पर कोई significant adverse impact पड़ने की उम्मीद नहीं है। कंपनी विभिन्न infrastructure sectors में एक मजबूत और diversified order book बनाए हुए है, जो आने वाले वर्षों के लिए strong revenue visibility और growth momentum प्रदान करती है।
आगे की राह:
प्रबंधन का दृढ़ संकल्प निम्नलिखित बिंदुओं पर केंद्रित है:
- projects का timely execution
- operational efficiency
- financial discipline
- सभी stakeholders के लिए sustainable value creation
कंपनी अपने growth objectives के अनुरूप नई projects के लिए actively bidding कर रही है और अपनी long-term strategy तथा execution capabilities में पूरी तरह confident है।

