बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। आजकल बड़ी संख्या में भारतीय लोग विदेश यात्रा कर रहे हैं, बहुत से यात्री मध्य एवं पश्चिम एशिया के नए गंतव्यों पर घूमने जा रहे हैं। ऐसे में वी ने तीन नए गंतव्यों कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और जोर्डन के लिए नए पोस्टपेड इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किए हैं। वी के यूजर अब मात्र रु 649 से शुरू होने वाले रोमिंग पैक्स के साथ 120 देशों में कनेक्टेड बने रह सकते हैं। वी ने भारतीय यात्रियों में कजाकिस्तान (जो पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कोस्मोड्रोम के लिए लोकप्रिय है), उज्बेकिस्तान (जिसे ऐतिहासिक शहर समरकंद के लिए जाना जाता है) और जोर्डन (जो डैड सी एवं पेट्रा जैसे आकर्षणों के लिए विख्यात है) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इन गंतव्यों को भी अपने रोमिंग पैक्स की सूची में शामिल कर लिया है।
वी के पोस्टपेड यूजर अब विदेश यात्रा के दौरान 24 घण्टे के पैक, 10 दिन के पैक, 14 दिन के पैक और 30 दिन के पैक में से अपनी आवश्यकतानुसार रोमिंग पैक चुन सकते हैं। वी ‘ऑलवेज ऑन’ फीचर भी पेश करता है, जिसके द्वारा यूजर पैक एक्सपायर होने के बाद भी, इंटरनेशनल रोमिंग इस्तेमाल करने पर उंचे इंटरनेशनल रोमिंग शुल्क से सुरक्षित रहता है। वी हर यात्री की आवश्यकतानुसार अपने उपभोक्ताओं को इंटरनेशनल रोमिंग का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हाल ही में वी ने अजरबैजान और चुनिंदा अफ्रीकी देशों के लिए पोस्टपेड रोमिंग पैक की शुरूआत की थी। उपभोक्ताओं को किफायती एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए वी के रोमिंग पैक ढेर सारे आउटगोइंग कॉल मिनट्स, पर्याप्त डेटा कोटा एवं एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान नए क्षेत्रों का अनूठा अनुभव पाते हुए कनेक्टेड बने रहना बेहद किफायती और आसान हो जाता है। उपभोक्ता वी ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी अगली यात्रा के लिए परफेक्ट रोमिंग प्लान चुन सकते हैं। तो दुनिया आपका इंतजार कर रही है- वी को अपना साथी बनाइए और दुनिया घूमने के लिए निकल जाइए!

