Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate World‘Vinit Mobile Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Vinit Mobile Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 2 जुलाई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | Business Remedies | गुजरात के Surat आधारित Vinit Mobile Limited मल्टी ब्रांड मोबाइल रिटेल बिजनेस का संचालन करने वाली कंपनी है। Vinit Mobile Limited द्वारा नए स्टोर स्थापित करने पर पूंजी निवेश करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 2 जुलाई 2026 को बंद होगा.

कारोबारी गतिविधियां:

Vinit Mobile Limited का निगमन 2011 में हुआ था और यह मल्टी ब्रांड मोबाइल रिटेल बिजनेस का संचालन करने वाली कंपनी है। कंपनी Apple, Samsung, Vivo, Oppo, Xiaomi, Realme, Motorola और OnePlus जैसे प्रमुख ब्रांडों के मोबाइल फोन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। इसके अलावा कंपनी स्टोर टैबलेट, डेटा कार्ड और मोबाइल एक्सेसरीज़ भी बेचती है जिनमें इयरफ़ोन, चार्जर, पावर बैंक, स्क्रीन गार्ड और मोबाइल कवर शामिल हैं। कंपनी Surat जिले में 35 कंपनी के स्वामित्व वाले और कंपनी द्वारा संचालित (COCO) खुदरा स्टोर संचालित कर रही है, जिनमें Pandesara, Kadodara, Sachin, Amroli, Hazira, Sayan, Saroli और Nilgiri शामिल हैं.

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 2,859.03 लाख रुपए का कुल राजस्व और 71.99 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 6,062.66 लाख रुपए का कुल राजस्व और 390.21 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 5,601.25 लाख रुपए का कुल राजस्व और 510.89 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 9.12 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है.

आईपीओ के संबंध में जानकारी:

Vinit Mobile Limited का IPO NSE Emerge प्लेटफार्म पर आज खुलकर 2 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 21,60,000 इक्विटी शेयर 150 रुपए से 158 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 34 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर कंपनी Comfort Securities Limited द्वारा किया जा रहा है.

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment