- Vi ने राजस्थान के 11 शहरों में शुरू की 5G सेवाएं
- जयपुर के बाद कोटा, सीकर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में 5G नेटवर्क का विस्तार
जयपुर में 5G लॉन्च के बाद, जाना-माना दूरसंचार सेवा प्रदाता Vi अब पूरे राजस्थान में अपने विस्तार को गति प्रदान कर रहा है। राज्य में अपनी 5G पहुंच को मजबूत बनाते हुए, टेलीकॉम कंपनी ने आज 11 शहरों में अपनी 5G सेवाएं शुरू होने की घोषणा की। योजना के मुताबिक रोलआउट करते हुए Vi की 5G सेवाएं Kota, Sikar, Bhiwadi, Udaipur, Jodhpur, Bikaner, Sri Ganganagar, Hanumangarh, Kishangarh, Jhunjhunu और Ajmer में उपलब्ध हैं।
Kota और Sikar में 5G की शुरुआत इस विस्तार का एक महत्वपूर्ण कदम है। Kota एक बड़ा एजुकेशन हब है जहाँ लाखों छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। इस विस्तार में कई महत्वपूर्ण मार्केट भी शामिल हैं, जैसे इंडस्ट्रियल हब और तेज़ी से उभरता रिहायशी सेंटर Bhiwadi; मार्बल और ग्रेनाइट का बड़ा ट्रेडिंग हब Kishangarh; अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात Bikaner, Hanumangarh और Jhunjhunu; कृषि का बड़ा केन्द्र Sri Ganganagar; तथा मशहूर सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल Jodhpur, Ajmer और Udaipur जहाँ साल भर काफी फुटफॉल रहता है।
Vi 5G अब देश भर के 222 नगरों और शहरों में उपलब्ध है और लगातार अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। Mumbai, Delhi-NCR और Bengaluru जैसे बड़े महानगरों में शुरुआती कमर्शियल लॉन्च के बाद, Vi अपने स्पेक्ट्रम वाले सभी 17 प्रायोरिटी टेलीकॉम सर्कल्स में अपने कवरेज का विस्तार कर रहा है। Ericsson, Nokia और Samsung जैसी ग्लोबल टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों के साथ साझेदारी में, कंपनी ने नेटवर्क की स्पीड और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए AI-पावर्ड सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क तैनात किया है।
इस विस्तार पर बात करते हुए, Vi में राजस्थान सर्कल के बिज़नेस हेड, Avinash Ranjan ने कहा, “हम पूरे राजस्थान के मुख्य मार्केट्स में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाते हुए पूरे राज्य में Vi के 5G नेटवर्क के विस्तार को तेज़ कर रहे हैं। Jaipur में लॉन्च के बाद, 11 बड़े शहरों में सर्विस शुरू करना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अपने विस्तार योजनाओं के तहत हम ज़्यादा मांग वाले क्षेत्रों, डेटा की ज़्यादा खपत वाले केन्द्रों जैसे एजुकेशन हब्स और औद्योगिक एवं सांस्कृतिक गंतव्यों पर ध्यान दे रहे हैं, जहां फुटफॉल बहुत ज़्यादा रहता है- ताकि हमारे यूज़र्स लगातार बेहतर नेटवर्क का अनुभव पा सकें।”

