बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित आईटी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी VertexPlus Technologies Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने दुबई में पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी VertexPlus Technologies Limited एल.एल.सी-एफजेड स्थापित की है। इसका पंजीकृत कार्यालय मेदान ग्रैंडस्टैंड, 6वीं मंजिल, मेदान रोड, नाद अल शेबा, दुबई, यू.ए.ई. में स्थित है। इस कंपनी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, कंसल्टेंसी और संबंधित गतिविधियों के क्षेत्र में व्यवसाय करना है। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, वेब डिजाइन कंसल्टेंसी, साइबर सुरक्षा कंसल्टेंसी, डेटा प्रोसेसिंग, आईटी और अन्य संबंधित गतिविधियों के सेगमेंट में यह कंपनी काम करेगी।
यह करती है कंपनी: VertexPlus Technologies Limited कंसल्टिंग,आउटसोर्सिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सॉल्यूशन जैसी प्रमुख आईटी सर्विसेज दे रही है। कंपनी 5 डिलीवरी मॉडल ऑफ-शोर, ऑन-साइट, हाइब्रिड, ग्लोबल और स्ट्रैटेजिक के माध्यम से जटिल उद्यम परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी प्रदान करने में सक्षम होती है। कंपनी की प्रोसेसिंग इकाई जयपुर में है और नोएडा में २०२०-२१ में कंपनी ने सेक्टर ६२ में १३००० वर्ग फुट क्षेत्रफल में प्रोसेसिंग ऑफिस स्थापित किया है। कंपनी आईटी कनसल्टिंग सेगमेंट में टेक्नोलॉजी कनसल्टिंग, सिक्योरिटी एवं रिस्क मैनेजमेंट, डिजिटल ट्रांसर्फोमेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सपीरियंस डिजाइन, डिजिटल मीडिया, मशीन इंटेलिजेंस, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, विडियो एनालिटिक्स ब्लॉकचेन व टेक्नोलॉजी सेगमेंट में एंटरप्राईज मोबिलिटी, क्लाउड, क्वालिटी इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, इंटेलिजेंट ऑटोमेशन व इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसर्फोमेशन, सिस्टम इंटीग्रेशन, मैनेज्ड सर्विसेज, मॉनिटरिंग एंड अलटर्निंग, बिजनेस प्रोसेसिंग आउटर्सोसिंग, सॉफ्टवेयर एंड आईटी सपोर्ट और स्टॉफिंग जैसी सर्विसेज प्रमुखता से मुहैया करवाती है।

