बिजनेस रेमेडीज/जयपुर।कालवाड़ रोड स्थित श्री गोविंद विहार में संचालित Vedanta International School ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बेहतर परिणाम या अंक लाकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय में प्रथम स्थान भूमि कुमावत ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। इसके अलावा अन्वी जानू ने 93.67 प्रतिशत, ओम कंवर ने 92 प्रतिशत तथा भावेश ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है तथा विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

