बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘वैलेंसिया इंडिया लिमिटेड’ हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा 15 विला और क्लब हाउस के विकास पर 37.42 करोड़ रुपए की निवेश राशि जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ३० जून को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2017 में निगमित, वैलेंसिया इंडिया लिमिटेड एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। केयूर पटेल द्वारा प्रवर्तित कंपनी बेसिल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने “वेलेंसिया क्लब आबू” नामक एक रिसॉर्ट विकसित किया था, जो मोजे गांव साकोरा, ग्राम पंचायत भादुरपुरा, तहसील आबू रोड, राजस्थान -307026 में स्थित है। “वेलेंसिया क्लब आबू” रिसॉर्ट, फुट आबू रोड, सिरोही, राजस्थान के खूबसूरत परिवेश में स्थित है, जो रोजमर्रा की जिंदगी से एक अनूठा पलायन प्रदान करता है। रिसॉर्ट में रहने की जगह और कई तरह की सुविधाएँ हैं, जिनमें रेस्तरां, स्पा, बच्चों के क्लब और विभिन्न अवकाश गतिविधियाँ शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 4.19 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 0.25 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 5.23 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 0.56 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 7.11 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 1.94 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी ने 5.56 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 1.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी की असेट 13.83 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 10.48 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 1.75 करोड़ रुपए है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘वैलेंसिया इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 30 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू 44,49,600 शेयर 95 से 110 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 48.95 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

