Sunday, August 23, 2026 |
Home Exclusiveनवीन ट्रांसफार्मर समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है ‘Uttam Bharat Electricals Private Limited’

नवीन ट्रांसफार्मर समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है ‘Uttam Bharat Electricals Private Limited’

इलेक्रामा 2025 में कंपनी ने सोलर और अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले उत्पादों का डिस्प्ले किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित ‘उत्तम भारत इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड’ नवीन ट्रांसफार्मर समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है। कंपनी द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी विद्युत प्रदर्शनी ‘इलेक्रामा 2025’ में स्टॉल लगाई गई है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी प्रबंधन से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां
1983 में जयपुर के चौमूं से पार्टनरशिप फर्म के तौर पर उत्तम भारत इलेक्ट्रिकल्स की कारोबारी शुरुआत हुई थी। उत्तम भारत इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड वर्ष 1991 में निगमित हुई थी और जयपुर में प्लांट स्थापित हुआ था। कंपनी कस्टमाइज़्ड पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ने अब तक 230,000 से अधिक ट्रांसफार्मर 24,515 से अधिक व्यवसायों को सप्लाई किए हैं, जो भारत के प्रमुख राज्यों और 24 देशों से हैं। कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में एनटीपीसी, टाटा पावर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरकारी उपक्रम शामिल हैं। कंपनी के उत्पादों में सिंगल-फेज पोल माउंट और पैड माउंट ट्रांसफार्मर शामिल हैं, जो अमेरिकी बाजार के ढ्ढश्वश्वश्व और ्रहृस्ढ्ढ मानकों के अनुसार निर्मित हैं। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए कंपनी नवीनतम सामग्री और तकनीकों का उपयोग करती है। कंपनी ने 2001 में वल्र्ड बैंक टेंडर जीता और 2006 में सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स के लिए इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफार्मर सप्लाई किए। 2018 में कंपनी को हृ्रक्चरु प्रमाणन मिला और कंपनी ने 2023 में अमेरिकी बाजार में ट्रांसफार्मर निर्यात किए। वर्तमान में कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी में विंड व सोलर इंडस्ट्रीज को ट्रांसफार्मर सप्लाई करती है। कंपनी अमेरिका, मिडल ईस्ट और अफ्रीका में वृहद स्तर पर उत्पाद निर्यात कर रही है। क्वालिटी के चलते कंपनी को अमेरिका की यूटिलिटीज से निरंतर ऑर्डर हासिल हो रहे हैं। कंपनी ने सोलर इंडस्ट्री में देने के लिए 12.5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर प्रमाणित करवा लिए हैं और लार्सन एंड टुब्रो के माध्यम से एनटीपीसी को आपूर्ति किए हैं। कंपनी द्वारा राजस्थान में पीएम कुसुम योजना के तहत के संचालित छोटे ग्रीड में कंपनी के ट्रांसफार्मर को प्राथमिकता दी जा रही है।

बाजार की स्थिति
भारत में पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसका कारण बुनियादी ढांचे का विस्तार, औद्योगीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ हैं। हालांकि, इस क्षेत्र को विश्वसनीयता, उच्च रखरखाव लागत और सेवाओं की उपलब्धता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

‘इलेक्रामा 2025’ में सहभागिता
उत्तम भारत इलेक्ट्रिकल्स वर्ष 2016 से इस आयोजन में भाग ले रही है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इलेक्रामा दुनिया की सबसे बड़ी विद्युत प्रदर्शनी है और यहां पर कंपनी को अपने इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स डिस्प्ले करने का मौका मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों से मिलने का मौका भी मिलता है। इलेक्रामा 2025 में कंपनी ने सोलर और अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले उत्पादों का डिस्प्ले किया है। कंपनी की स्टाल हॉल नंबर 7 के बी-9 में है।

भावी योजनाएँ
उत्तम भारत इलेक्ट्रिकल्स जून 2025 तक 4.5 त्रङ्ख की उत्पादन क्षमता वाली नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा, कंपनी पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर देती है, जिससे इसे ट्रांसफार्मर बाजार में एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सके।



You may also like

Leave a Comment