Tuesday, September 1, 2026 |
Home Business and EconomyUPI Transaction में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अगस्त में 29.82 लाख करोड़ रुपए का हुआ लेनदेन

UPI Transaction में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अगस्त में 29.82 लाख करोड़ रुपए का हुआ लेनदेन

डिजिटल भुगतान को मिली रफ्तार, सालाना आधार पर Transaction Volume में 22 प्रतिशत की वृद्धि

by Business Remedies
0 comments
UPI digital payment transaction growth in India August 2026

तेजी से बढ़ा डिजिटल भुगतान

भारत में Digital Payments को लगातार मजबूती मिल रही है। National Payments Corporation of India (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में Unified Payments Interface (UPI) Transaction Volume में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान UPI के जरिए कुल 24.51 अरब Transaction Process किए गए। वहीं, Transaction Value 20 प्रतिशत बढ़कर 29.82 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई।

हर दिन 79 करोड़ से ज्यादा Transaction

NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में UPI ने औसतन हर दिन करीब 791 मिलियन Transaction Process किए। इस दौरान औसत Daily Transaction Value लगभग 96,205 करोड़ रुपए रही। यह आंकड़े देश में Digital Payment Ecosystem की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाते हैं।

जुलाई के मुकाबले मामूली बदलाव

जुलाई 2026 में UPI Transaction Volume 23.66 अरब रहा था, जबकि Transaction Value 29.88 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। जुलाई में UPI ने औसतन हर दिन 763 मिलियन Transaction Process किए थे और औसत Daily Transaction Value करीब 96,383 करोड़ रुपए रही थी।

IMPS Transaction में भी बढ़ोतरी

NPCI के अनुसार, अगस्त में Immediate Payment Service (IMPS) के जरिए 360 मिलियन Instant Fund Transfer Transaction हुए। इस दौरान Transaction Amount 18 प्रतिशत बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपए रहा। IMPS में औसत Daily Transaction Count 11.61 मिलियन और औसत Daily Transaction Amount 22,701 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

दुनिया में बढ़ रहा UPI का विस्तार

UPI ने पिछले एक दशक में Digital Payment क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। FY 2016-17 में जहां सालाना Transaction Volume करीब 2 करोड़ था, वहीं FY 2025-26 में यह बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हो गया है। वहीं, Transaction Value 0.07 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 314 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है।

विदेशों में भी बढ़ी स्वीकार्यता

UPI अब भारत के अलावा कई देशों में भी उपयोग किया जा रहा है। Bhutan, Nepal, Singapore, UAE, France, Sri Lanka, Mauritius और Qatar सहित 11 देशों में UPI Payment सुविधा उपलब्ध है। हाल ही में Greece और Maldives ने भी इस Digital Payment Platform को अपनाया है।

Uzbekistan में भी बढ़ेगा UPI उपयोग

NPCI की International Arm NIPL ने Uzbekistan के National Payment System HUMO के Operator National Interbank Processing Centre JSC (NIPC) के साथ Commercial Agreement किया है। इसके तहत भारतीय यात्री Uzbekistan में UZQR Code को अपने UPI Enabled Applications से Scan कर Merchant Payments कर सकेंगे।



You may also like

Leave a Comment