Tuesday, September 1, 2026 |
Home Business and Economyभारत की GDP Growth ने रचा नया रिकॉर्ड, PM Modi ने की Swadeshi अपनाने की अपील

भारत की GDP Growth ने रचा नया रिकॉर्ड, PM Modi ने की Swadeshi अपनाने की अपील

7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को बताया देश की मजबूती और जनता के प्रयासों का परिणाम

by Business Remedies
0 comments
Prime Minister Narendra Modi discussing India's GDP growth and economic development

मजबूत आर्थिक प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (April-June Quarter) में 7.8 प्रतिशत की Real GDP Growth दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आर्थिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे देश की मजबूत आर्थिक नींव और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। PM Modi ने Social Media Platform Instagram पर एक Reel साझा करते हुए लिखा, “7.8 प्रतिशत Growth. Strong Numbers. Even Stronger Confidence.”

जनता की मेहनत को दिया श्रेय

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह Growth Rate भारत की सामूहिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और मेहनत का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि देश ने कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद विकास की रफ्तार को बनाए रखा है।

वैश्विक संकट के बीच भारत की प्रगति

PM Modi ने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, Geopolitical Tensions और Supply Chain Disruptions जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। वर्ष 2020 के बाद वैश्विक स्तर पर स्थिरता प्रभावित हुई है, लेकिन इन परिस्थितियों के बावजूद भारत तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Viksit Bharat के लिए Swadeshi पर जोर

प्रधानमंत्री ने लोगों से देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देने और Swadeshi Movement को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को “Made in India” और “Vocal for Local” के मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने विदेशों में होने वाली शादियों और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने का भी सुझाव दिया।

दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था

7.8 प्रतिशत Growth Rate के साथ भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। तुलना में Malaysia की Growth 6 प्रतिशत, Singapore की 5.9 प्रतिशत, Indonesia की 5.29 प्रतिशत, China की 4.3 प्रतिशत और United States की Growth 2.1 प्रतिशत रही।

वाहन बाजार ने भी दिखाई मजबूती

भारत की आर्थिक मजबूती का असर घरेलू मांग में भी दिखाई दे रहा है। जुलाई में Passenger Vehicle Sales 4.58 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 34.3 प्रतिशत अधिक है और जुलाई महीने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।



You may also like

Leave a Comment