Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘UNITED HEAT TRANSFERS LTD’ का IPO

आज खुलेगा ‘UNITED HEAT TRANSFERS LTD’ का IPO

निवेशक 24 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
united heat transfer

बिजनेस रेमेडीज। नासिक आधारित ‘UNITED HEAT TRANSFERS LTD’ हीट एक्सचेंजर्स, प्रेशर वेसल्स और प्रोसेस फ्लो स्किड्स जैसे आवश्यक उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा ऋण के पुनर्भुगतान, वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २४ अक्टूबर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: जनवरी 1995 में निगमित, UNITED HEAT TRANSFERS LTD हीट एक्सचेंजर्स, प्रेशर वेसल्स और प्रोसेस फ्लो स्किड्स जैसे आवश्यक उपकरण बनाती है। कंपनी के उत्पादों का उपयोग पेट्रोल और डीजल इंजन, समुद्री जहाजों, खनन ट्रकों और भारी मशीनरी सहित अन्य अनुप्रयोगों में किया जाता है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 47.96 करोड़ रुपए एवं 1.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 70.40 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 64.09 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 6.23 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 जुलाई 2024 तक कंपनी ने 21.20 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में 31 जुलाई 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 11.41 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 जुलाई 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 72.30 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 28.65 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 14.73 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 32.02 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘UNITED HEAT TRANSFERS LTD’ का IPO NSE Emerge platform पर आज खुलकर 24 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 50,84,000 शेयर 56 से 59 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 30 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment