बिजनेस रेमेडीज। यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जो इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (“ईएमएस”) प्रदान करने वाली कंपनी है, जिसके पास उत्पाद डिजाइन, प्रोटोटाइप और इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल उत्पादों और समाधानों के निर्माण की क्षमता है, ने बाज़ार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (“सेबी”) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“डीआरएचपी”) दाखिल कर दिया है।
कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के ज़रिए ₹8000 मिलियन (₹800 करोड़) तक के इक्विटी शेयर बेचकर पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। यह ऑफर ₹4000 मिलियन (₹400 करोड़) तक के नए इक्विटी शेयरों का है (“फ्रेश इश्यू”) और साथ ही ₹4000 मिलियन (₹400 करोड़) तक के सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा बिक्री के लिए ऑफर है (“ऑफर फॉर सेल”)। कंपनी योग्य कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण वाले हिस्से में बोली लगाने पर ऑफर मूल्य पर छूट दे सकती है।
कंपनी इस शुद्ध आय का इस्तेमाल (i) कुछ बकाया ऋणों के पूर्ण या आंशिक रूप से पूर्व-भुगतान या पुनर्भुगतान, (ii) अपनी मौजूदा विनिर्माण सुविधाओं के लिए संयंत्र और मशीनरी की खरीद और (iii) सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव करती है।
यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में उन कुछ स्वदेशी कंपनियों में से एक है, जिनके पास डिजाइन से लेकर निर्माण तक उत्पाद विनिर्माण के पूरे जीवनचक्र को कवर करने की क्षमता है। यह कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और डिफेंस, मास ट्रांसपोर्टेशन, ऑटोमोबाइल (ई-मोबिलिटी सहित), इंडस्ट्रियल और रिन्यूएबल सेगमेंट में काम करती है। यह कंपनी भारत में इलेक्ट्रॉनिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, असेंबली कॉर्ड, पीसीबीए, ई-मोबिलिटी चार्जिंग सॉल्यूशंस और अपने विविध उत्पाद पोर्टफोलियो के निर्माण की एंड-टू-एंड क्षमता वाली प्रमुख निर्माताओं में से एक है, जिसने हमें बी2बी2सी और बी2बी2बी दोनों बाजारों को पूरा करने में सक्षम बनाया है। कंपनी के पास 170 वैश्विक उत्पाद प्रमाणपत्र हैं और वह 17 देशों को अपने उत्पादों का निर्यात करती है। कंपनी पुणे (महाराष्ट्र), अहमदनगर (महाराष्ट्र), नोएडा (उत्तर प्रदेश), घिलोठ (राजस्थान), गोवा, श्री सिटी (आंध्र प्रदेश), और चेन्नई (तमिलनाडु) में रणनीतिक रूप से स्थित 11 विनिर्माण सुविधाएं चलाती है।
कंपनी फॉर्च्यून 500 कंपनियों और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड, पैनासोनिक अप्लायंसेज इंडिया कंपनी लिमिटेड, कैरियर मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों सहित प्रमुख ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (“ओईएम”) को सेवाएं प्रदान करती है।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है (“लिस्टिंग विवरण”)। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (“बीआरएलएम”) हैं।,

