Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceUGRO Capital ने प्रोफेक्टस Capital का 1,400 करोड़ की ऑल-कैश डील में अधिग्रहण किया

UGRO Capital ने प्रोफेक्टस Capital का 1,400 करोड़ की ऑल-कैश डील में अधिग्रहण किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई UGRO Capital Limited जो MSME ऋण देने में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी डेटा-टेक एनबीएफसी है, ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए विशेषीकृत, एम्बेडेड वित्तीय समाधानों को सशक्त बनाने और उभरते बाजारों में अपनी पहुंच का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
UGRO Capital ने प्रोफेक्टस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (प्रोफेक्टस) के मौजूदा शेयरधारकों के साथ एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह प्रोफेक्टस के 100 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करेगी। यह 1,400 करोड़ की ऑल-कैश डील एक ही बार में भुगतान की जाएगी। यह अधिग्रहण यूग्रो द्वारा हाल ही में की गई इक्विटी रेज़ से प्राप्त निधि से किया जाएगा और इसे एक पूर्ण सुरक्षित परिसंपत्ति पोर्टफोलियो में तैनात किया जाएगा, जिससे बिना किसी ऑरिजिनेशन लागत के तत्काल स्केल लाभ प्राप्त होंगे। प्रोफेक्टस यूग्रो की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। इस अधिग्रहण से यूग्रो को अनुमानित ?150 करोड़ की वार्षिक लाभप्रदता प्राप्त होने की उम्मीद है, जिससे यह सौदा पूंजी पर्याप्तता में भी वृद्धि करेगा।
यह रणनीतिक अधिग्रहण चार प्रमुख NBFC स्तंभों को मजबूत करता है:
तात्कालिक रूप से 29 प्रतिशत की एयूएम वृद्धि।
उभरते बाजार और एम्बेडेड फाइनेंस में उच्च रिटर्न वाली पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार
स्कूल फाइनेंसिंग का समावेश, जो 2,000 करोड़ की संभावित मध्यम अवधि की वृद्धि दर्शाता है।
सिक्योर रु्रक्क, मशीनरी फाइनेंस और सप्लाई चेन फाइनेंस में उत्पाद और भौगोलिक संरेखण से परिचालन दक्षता में वृद्धि
हमारा अनुमान है कि इस विलय के बाद 115 करोड़ की लागत बचत और 150 करोड़ की अतिरिक्त लाभप्रदता प्राप्त होगी, जिससे क्रह्र्र में 0.6-0.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
प्रोफेक्टस ने मार्च 2025 तक 3,468 करोड़ की संपत्ति का प्रबंधन करते हुए एक स्थिर पोर्टफोलियो का निर्माण किया है, जिसमें 7 राज्यों में 28 शाखाएं और 800 से अधिक सदस्यों वाली टीम है। इसका सकल एनपीए 1.6 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 1.1 प्रतिशत है। सुरक्षित ऋण देने के क्षेत्र में प्रोफेक्टस की विशेषज्ञता यूग्रो के डेटा-ड्रिवन अंडरराइटिंग प्लेटफॉर्म के साथ पूरी तरह मेल खाती है।
प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए भुगतान की सुविधा हेतु, कंपनी मौजूदा परिवर्तनीय डिबेंचर के प्रिफरेंशियल इश्यू के उद्देश्य में प्रोफेक्टस अधिग्रहण को शामिल करने हेतु बोर्ड व शेयरधारकों की नई मंजूरी लेने का प्रस्ताव रखेगी। यह अधिग्रहण नियामकीय व शेयरधारकों की स्वीकृति सहित अन्य औपचारिक शर्तों की पूर्ति के पश्चात पूरा होगा। दोनों
कंपनियां विलय प्रक्रिया के दौरान अपनी मौजूदा रणनीतियों और संचालन को बनाए रखेंगी।
UGRO Capital के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक शचिंद्र नाथ ने कहा कि यह रणनीतिक रूप से मूल्यांकन किया गया अधिग्रहण हमारी इक्विटी रेज़ को तुरंत स्केल प्राप्त करने और 115 करोड़ की लागत बचत तथा 150 करोड़ की अतिरिक्त लाभप्रदता हासिल करने हेतु तैनात करता है। प्रोफेक्टस की स्कूल फाइनेंस विशेषज्ञता को शामिल करने से 2,000 करोड़ की वृद्धि की संभावना खुलती है और हमारे सुरक्षित परिसंपत्ति मिश्रण को भी मजबूती मिलती है – जिससे हम भारत के सबसे बड़े एमएसएमई ऋणदाता बनने की दिशा में और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।
प्रोफेक्टस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ के.वी. श्रीनिवासन ने कहा कि दोनों संगठनों का एक साथ आना व्यापारों की पूरकता और तालमेल के कारण लाभदायक रहेगा, जिससे परिचालन दक्षता और लाभप्रदता में वृद्धि होगी। हम प्रोफेक्टस में अपने निवेशकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं, जिनकी बदौलत हम एक उत्कृष्ट पोर्टफोलियो गुणवत्ता और प्रक्रिया-संचालित व्यवसाय स्थापित कर पाए। इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ, यूग्रो कैपिटल ने फिर एक बार अपने लक्ष्य को दोहराया है कि वह भारत में समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और एमएसएमई को सशक्त बनाएगा, साथ ही उच्च रिटर्न वाले उत्पादों का विस्तार करेगा और पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बनाए रखेगा। इस डील के लिए यूग्रो कैपिटल के एक्सक्लूसिव सलाहकार इनक्रेड कैपिटल थे। एसएनजी एंड पार्टनर्स को लीगल काउंसल के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि प्राइसवाटरहाउस कूपर्स सर्विसेज एलएलपी को वित्तीय ड्यू डिलिजेंस और लेजेसी ग्रोथ पार्टनर्स को टैक्स ड्यू डिलिजेंस के लिए नियुक्त किया गया था।

 



You may also like

Leave a Comment