Monday, June 29, 2026 |
Home Breaking Newsमनीष गलुण्डिया बने यू.सी.सी.आई. के अध्यक्ष

मनीष गलुण्डिया बने यू.सी.सी.आई. के अध्यक्ष

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा की बैठक यूसीसीआई भवन के पी.पी. सिंघल ऑडिटोरियम में प्रात: 11 बजे आयोजित की गई। इस अवसर पर मनीष गलुण्डिया आगामी सत्र 2025-2026 के लिए यूसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए।
सभा के आरम्भ में अध्यक्ष एम.एल. लूणावत ने वर्ष 2024-2025 की यूसीसीआई की उपलब्धियों में वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया। मानद महासचिव डॉ. पवन तलेसरा ने गत वर्ष दिनांक 5 जून 2025 को आयोजित वार्षिक साधारण सभा की बैठक के मिनिट्स सदन के समक्ष रखे, जिनका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। यू.सी.सी.आई. के मानद कोषाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 का वार्षिक ऑडिटेड लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसकी वार्षिक साधारण सभा ने पुष्टि की। उसके बाद कोषाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन ने वर्ष 2025-2026 का बजट प्रस्तुत किया, जिसका वार्षिक साधारण सभा द्वारा अनुमोदन किया गया। वार्षिक साधारण सभा उपरान्त वर्ष 2025-2026 के लिए कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन चुनाव आयोजित किये गये। दोपहर 5 बजे मतदान सम्पन्न होने एवं ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त ई-वोटों की गणना का कार्य पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी बी.आर. भाटी ने अध्यक्ष पद हेतु होटल गोरबन्ध के मनीष गलुण्डिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हारमनी प्लास्टिक्स के सन्दीप बापना एवं उपाध्यक्ष पद हेतु कुन्दन मिनरल्स के महेन्द्र सिंह खमेसरा के निर्वाचन की घोषणा की।
चुनाव अधिकारी बी.आर. भाटी ने कार्यकारिणी सदस्य हेतु बडे एवं मध्यम उपक्रम श्रेणी में एलाईड इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रदीप बापना, पी.आई.एल. इटैलिका लाईफस्टाईल के राजेन्द्र कुमार हेडा, पायरोटेक वर्कस्पेस सॉल्यूशंस के पुनीत तलेसरा, राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड मिनरल्स के लक्ष्मीकान्त वैष्णव तथा टेम्पसन्स इंस्ट्रूमेन्ट्स के विनय राठी के निर्वाचन की घोषणा की।



You may also like

Leave a Comment