· टीवीएस रोनिन का टॉप वेरिएंट अब एक्सक्लूसिव मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है, जिसमें वाइब्रेंट फ्लोरोसेंट ग्रीन ग्राफिक्स हैं।
· सीजन के रोमांच को और बढ़ाती है बेस वेरिएंट के लिए विशेष कीमत।
बेंगलुरु, 25 सितंबर, 2024- दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सेगमेंट में काम करने वाली अग्रणी वैश्विक वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company अपने लोकप्रिय टीवीएस रोनिन सीरीज में एक नया रोमांचक एडिशन लाकर इस फेस्टिव सीजन की रौनक को और बढ़ा रही है। अपनी ‘मॉडर्न-रेट्रो’ अपील के लिए मशहूर इस मोटरसाइकिल में अब आकर्षक मिडनाइट ब्लू कलर स्कीम के साथ वाइब्रेंट फ्लोरोसेंट ग्रीन कलर ग्राफिक्स होंगे, जो खास तौर पर टॉप वेरिएंट पर उपलब्ध होंगे। यह बोल्ड नया लुक मोटरसाइकिल की मॉडर्न-रेट्रो अपील और स्टाइलिश कैरेक्टर को और बढ़ा देता है।
FESTIVE SEASON के हिस्से के तौर पर टीवीएस रोनिन अपने बेस वेरिएंट के लिए विशेष कीमत भी पेश कर रही है। अब इस रेंज की कीमत 1,35,000 रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) से शुरू होगी।
इस अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुंबली ने कहा, ‘‘अपने मॉडर्न -रेट्रो डिज़ाइन और उन्नत सुविधाओं के साथ टीवीएस रोनिन ने नए बैंचमार्क कायम किए हैं। हमारे अनस्क्रिप्टेड मंत्र ने राइडर्स को नए क्षितिज तलाशने, असीमित रोमांच को अपनाने और अपनी खुद की कहानियाँ बनाने के लिए प्रेरित किया है। जहाँ यह फेस्टिव एडिशन इस रेंज में रोमांच जोड़ता है, वहीं बेस वेरिएंट के लिए हमारी विशेष कीमत मोटरसाइकिल को उन ग्राहकों के लिए और भी सुलभ बनाती है जो टीवीएस रोनिन के अनूठे डिज़ाइन, अत्याधुनिक तकनीक और कनेक्टेड फीचर्स की तलाश में हैं।’’

