बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत में तेजी से बढ़ती गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड (एएफएल) ने विनियामक अनुमोदन के अधीन, साई गिरिधर को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ‘डेजिगनेट’ के रूप में नियुक्त किया है।
एक्सिस फाइनेंस के एमडी और सीईओ के रूप में काम करने वाले बिपिन सराफ ने 2003 में एक्सिस बैंक के साथ अपना करियर शुरू किया और 2013 में उन्हें एक्सिस फाइनेंस टीम का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा गया। एक्सिस फाइनेंस टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद, वह भारत बैंकिंग का नेतृत्व करने के लिए एक्सिस बैंक में वापस आ जाएंगे। नियामक की मंजूरी के बाद, बिपिन सराफ का बैंक में स्थानांतरण प्रभावी होगा।
साई गिरिधर बैंकिंग क्षेत्र में 28 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं और उन्होंने विभिन्न प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में लीडरशिप पोजीशन पर कामकाज किया है। अपनी सभी पिछली भूमिकाओं में, उन्होंने व्यवसायों, उत्पादों और कार्यों के लिए रणनीति बनाने और उसे क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास एंड-टू-एंड पीएंडएल के प्रबंधन का महत्वपूर्ण अनुभव है और उन्होंने उपभोक्ता ऋण व्यवसायों में उत्पाद श्रेणियों के लिए विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कंज्यूमर रिस्क मैनेजमेंट और डेट मैनेजमेंट जैसे कार्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही, उच्च स्तर की व्यावसायिक दक्षता और ग्राहक केंद्रितता सुनिश्चित करने के लिए इनोवेशन, डिजिटलीकरण और टैक्नोलॉजी की दिशा में अनेक नए कदम उठाए हैं। एक्सिस परिवार में साई गिरिधर का स्वागत करते हुए, एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड के चेयरपर्सन अमिताभ चौधरी ने कहा, कि एक्सिस फाइनेंस पिछले कुछ वर्षों में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहा है। कंपनी ने हाल के दौर में देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, एक मजबूत कर्मचारी आधार बनाया है और केवल एक कॉर्पोरेट इकाई होने के बजाय रिटेल और एसएमई व्यवसाय क्षमताओं को जोडऩे के लिए भी बदलाव किया है। वर्तमान दौर में एक्सिस फाइनेंस अपने विकास के अगले अध्याय में प्रवेश कर रहा है, ऐसे में मुझे एक्सिस फाइनेंस में साई गिरिधर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि साई के नेतृत्व में, टीम एक्सिस फाइनेंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अच्छी स्थिति में है क्योंकि वे एनबीएफसी सैक्टर में एक्सिस फाइनेंस की बाजार स्थिति को मजबूत करने के अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने वाले हैं। नियुक्ति पर, साई गिरिधर ने कहा कि भारतीय वित्तीय सेवा उद्योग विकास के एक रोमांचक चरण में है, और हमारे बोर्ड ने एक्सिस फाइनेंस के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण निर्धारित किया है। हमारा ध्यान अपने ग्राहकों और भागीदारों को बेहतर अनुभव और अभिनव उत्पाद प्रदान करने पर होगा। पूरी टीम एक बेहतरीन संगठन बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करेगी।

