बिजऩेस रेमेडीज/बैंगलोर
अमेजन.इन ने आज अमेजन से जुड़े 50,000 से ज़्यादा इन्फ्लुएंसर के अपने नेटवर्क में प्रमुख श्रेणियों के लिए मानक कमीशन आय दर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की। बहुप्रतीक्षित अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (एजीआईएफ) से पहले की गई यह घोषणा इसे उचित तरीके से बढ़ावा देगी। 27 सितंबर, 2024 से प्राइम मेंबर को 24 घंटे पहले एक्सक्लूसिव डील और डिस्काउंट तक ही पहुंच मिलेगी।
संशोधित कमीशन ढांचे में इन्फ्लुएंसर को विभिन्न किस्म की उत्पाद श्रेणियों में डेढ़ गुना (1.5&) से दोगुना (2&) तक की पर्याप्त वृद्धि हासिल होगी और इन उत्पाद श्रेणियों में अमेजन के साथ काम करने वाले सक्रिय क्रिएटर के लिए फैशन, ब्यूटी और पर्सनल केयर अप्लायंस, घर, किचन, खिलौने, किताबें जैसे लोकप्रिय विकल्प भी शामिल होंगे। इससे क्रिएटर को पीक शॉपिंग सीजन के दौरान अधिक कमाई करने और एजीआईएफ के दौरान उपभोक्ता मांग में बढ़ोतरी का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
अमेजन के इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम में सक्रिय क्रिएटर के लिए शुल्क में किये गए बदलाव का विवरण :
20 से अधिक उप-श्रेणियों में मानक कमीशन आय दरों में समग्र वृद्धि।
जिन प्रमुख श्रेणियों में मानक कमीशन आय दरों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज हुई है, उनमें परिधान, एक्सेसरी, सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल उपकरण (12 प्रतिशत तक), घर, रसोई, लॉन एवं उद्यान, फर्नीचर, खेल (10 प्रतिशत तक) और खिलौने और किताबें (9 प्रतिशत तक) शामिल हैं।
उत्पादों की खरीद और समीक्षा को के लिए 5,000 रुपये तक के उत्पाद बजट।
आय के आधार पर 10-15 प्रतिशत तक का टारगेट-लिंक्ड प्रोत्साहन। उप-श्रेणियों में कमीशन दरों में वृद्धि।
फैशन, सामान, जूते, घड़ी, सौंदर्य, गृह सज्जा, खिलौने और किताब पर 5 से 9 प्रतिशत तक।
आभूषण (सोने के सिक्के, बार, आभूषण, चांदी के सिक्के और बार को छोडक़र) पर 2 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक।
रसोई, आउटडोर, लॉन और उद्यान, फर्नीचर पर 6 प्रतिशत से 9 प्रतिशत।
खेल उपकरण पर 2.5 प्रतिशत से 7.5प्रतिशत।
व्यक्तिगत देखभाल उपकरण पर 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत।
अमेजऩ के भारत और उभरते बाजारों के लिए शॉपिंग पहल के निदेशक, जाहिद खान ने कहा कि अमेजऩ इंडिया में, हम क्रिएटर समुदाय का समर्थन करने और उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं। प्रमुख श्रेणियों में कमीशन की दरों में उल्लेखनीय वृद्धि कर और क्रिएटर यूनिवर्सिटी तथा क्रिएटर कनेक्ट जैसे कार्यक्रमों के जरिये अतिरिक्त संसाधन प्रदान कर, हम क्रिएटर को वे तरीके और प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं, जिनकी उन्हें त्योहारी सीजऩ और उसके बाद भी सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यकता है। हमारा मानना है कि यह बेहतर सहायता प्रणाली न केवल क्रिएटर के लिए फायदेमंद होगी बल्कि हमारे ग्राहकों को भी अपेक्षाकृत अधिक आकर्षक और खरीदारी संतोषजनक अनुभव प्रदान करेगी।
सुरभि भार्गव, उर्फ मॉमबडी ने कहा कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के लिए अमेजन.इन से यह बढ़ी हुई कमीशन दर, मेरे जैसे क्रिएटर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है! इससे हमें अपने दर्शकों को उन उत्पादों की सिफारिश करते हुए अधिक कमाई करने में मदद मिलेगी जो हमें वास्तव में पसंद हैं। त्योहारी मौसम करीब है और ऐसे में लोगों को बेहतर डील की तलाश कर रहे हैं, और कमीशन में इस अतिरिक्त बढ़ावे का मतलब है कि हम उन्हें सही खरीदारी करने में और भी अधिक मदद कर सकते हैं। मैं इस अवसर का लाभ उठाने और इस पीक शॉपिंग अवधि के दौरान अपने फॉलोअर के लिए और भी ज़्यादा आकर्षक कंटेंट बनाने के लिए उत्साहित हूं।

