· इस रोलआउट की शुरूआत चरणबद्ध तरीके से मुख्य मार्केट्स में की जाएगी, रु 2,70,648 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)* की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध
· प्रभावी लास्ट-माईल कार्गो संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया यह वाहन ज़्यादा लोड कैरिंग क्षमता, ड्राइवर को ज़्यादा आराम देता है और स्वामित्व की लागत को कम करता है
Bengaluru, 4 फरवरी, 2026: दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली ग्लोबल लीडर TVS Motor Company ने आज TVS King Kargo HD CNG की उपलब्धता की घोषणा की है। इस रोलआउट की शुरूआत चरणबद्ध तरीके से Delhi-NCR, Haryana, Rajasthan, Gujarat, Maharashtra, Karnataka और Uttar Pradesh में होगी। TVS King Kargo HD CNG रु 2,70,648 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)* की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है।
Powertrain और मुख्य फीचर्स
301.1 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर्ड TVS King Kargo HD CNG, 9.1 kW पावर और 22.4 Nm टॉर्क देता है, और हैवी लोड में भी लगातार भरोसेमंद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। ऐसे में यह शहरी एवं अर्द्ध-शहरी बाज़ारों में लास्ट-माईल कार्गो संचालन के लिए बेहतरीन है।
मुख्य फीचर्स:
o अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 6.6 फीट लोड डेक, जो ज़्यादा लोड कैरिंग क्षमता देता है।
o उद्योग जगत में पहली बार फुली रोलिंग विंडोज़, जो केबिन में बेहतर आराम प्रदान करती हैं।
o पावर गियर, जो ग्रेडेबिलिटी और माइलेज बढ़ाते हैं तथा लोड के साथ भी ड्राइविंग को आसान बनाते हैं।
o शहर की भीड़भाड़ में भी लास्ट-माईल कार्गो संचालन को प्रभावी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मजबूती और आराम
संचालन में आसान और टिकाऊ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह वाहन सशक्त लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन के साथ आता है। इसमें एक अपस्केल और अर्गोनोमिक केबिन दिया गया है, जो 235 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 3,420 mm टर्निंग रेडियस और 62 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है। TVS King Kargo HD CNG 3 साल / 1.5 लाख Km वारंटी के साथ आता है, जो उच्च गुणवत्ता और दीर्घकालिक भरोसे के प्रति TVS Motor Company की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Service Touchpoints
TVS Motor Company का सशक्त सर्विस इकोसिस्टम इस वाहन को सपोर्ट करता है, जिसमें ऑथोराइज़्ड मेन डीलर्स, शाखाएँ, डीलरशिप्स और सर्विस सेंटर्स सहित 470 से अधिक सर्विस टचपॉइंट्स शामिल हैं। इसके अलावा 3 साल की Roadside Assistance उपभोक्ताओं को अतिरिक्त मानसिक शांति प्रदान करती है। साथ ही Private Garage Mechanics के लिए सेकेंडरी सपोर्ट नेटवर्क भी उपलब्ध है, जो विभिन्न मार्केट्स में बेहतर सुलभता, तेज़ टर्नअराउंड और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट सुनिश्चित करता है।
लॉन्च के अवसर पर Rajat Gupta, Business Head – Commercial Mobility, TVS Motor Company ने कहा,
“लास्ट-माईल कार्गो ऑपरेटर्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए TVS King Kargo HD CNG को डिज़ाइन किया गया है। सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए फीचर्स और ज़्यादा लोड क्षमता के साथ यह वाहन संचालन की दक्षता बढ़ाता है, स्वामित्व की लागत कम करता है और ड्राइवर की थकान को भी कम करता है।”
इस लॉन्च के साथ TVS Motor Company भरोसेमंद, प्रभावी और भविष्य के अनुकूल परिवहन समाधान प्रदान करना जारी रखे हुए है, जो ब्रांड के वादे “थकान कम, कमाई ज़्यादा” पर पूरी तरह खरा उतरता है।
* रु 2,648/- की एक्सेसरीज़ के साथ आती है।

