Sunday, October 11, 2026 |
Home Corporate Worldउत्पाद Innovation, Manufacturing क्षमता विस्तार, बेहतर Customer Service और Operational Excellence पर ध्यान केंद्रित करके ‘Tunwal E-Motors Limited’ बढ़ेगी आगे: झुमरमल पन्नाराम तुनवाल

उत्पाद Innovation, Manufacturing क्षमता विस्तार, बेहतर Customer Service और Operational Excellence पर ध्यान केंद्रित करके ‘Tunwal E-Motors Limited’ बढ़ेगी आगे: झुमरमल पन्नाराम तुनवाल

by Business Remedies
0 comments
tunwal

जयपुर। भारतीय Electric Mobility के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी ‘Tunwal E-Motors Limited’ उत्पाद Innovation, Manufacturing क्षमता विस्तार, बाजार Diversification, बेहतर Customer Service और Operational Excellence पर ध्यान केंद्रित करके निरंतर आगे बढ़ेगी। ऐसा कहना है कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक झुमरमल पन्नाराम तुनवाल का। उन्होंने कंपनी की 8वीं AGM की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी की कारोबारी गतिविधियों, वित्तीय प्रदर्शन और भावी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की है। यहां इस जानकारी का संपादित अंश प्रस्तुत किया गया है।

यह है कंपनी का Business Model: तेजी से बदलते Mobility परिदृश्य में, जहां तकनीकी Innovation और पर्यावरणीय जिम्मेदारियां बेहद महत्वपूर्ण होती जा रही हैं, वहां Tunwal E-Motors Limited भारतीय Electric Mobility के क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करना जारी रखे हुए है। टिकाऊ परिवहन, Innovation और ग्राहक-केंद्रित समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कंपनी देश भर के उपभोक्ताओं के लिए Electric Mobility को अधिक सुलभ, व्यावहारिक और कुशल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2018 में स्थापित Tunwal E-Motors को गांधीनगर, गुजरात में दो दशक से भी पहले स्थापित Tunwal Electronics की समृद्ध विरासत विरासत में मिली है। Engineering और Technology में अपने मजबूत अनुभव के बल पर कंपनी ने Electric Two-Wheeler Segment में अपनी मजबूत क्षमताएं विकसित की हैं और बढ़ते भारतीय EV बाजार में लगातार अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।

वित्तीय प्रदर्शन: कंपनी के Chairman और Managing Director झुमरमल पन्नाराम तुनवाल के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 Tunwal E-Motors के लिए मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन और निरंतर प्रगति का वर्ष रहा है। समीक्षाधीन वर्ष के दौरान कंपनी ने 127,826 लाख रुपए का कुल राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के 91,867 लाख रुपए के मुकाबले साल-दर-साल एक महत्वपूर्ण बढ़त को दर्शाता है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले वर्ष के 2,186 लाख रुपए की तुलना में चालू वर्ष में 12,173 लाख रुपए का कर-पश्चात शुद्ध लाभ हासिल किया है। वर्ष के दौरान कंपनी ने अपने बाजार और वितरण नेटवर्क को मजबूत करते हुए 20 राज्यों में 400 से अधिक Dealers के नेटवर्क तक अपनी पहुंच बढ़ा ली है। कंपनी वर्तमान में पलसाना (राजस्थान) और पुणे (महाराष्ट्र) में अपनी Manufacturing इकाइयों से परिचालन कर रही है, जिसे इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पलसाना EV इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाता है। भविष्य की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी दो नई फैक्ट्रियों पर काम कर रही है, जिसमें राजस्थान में 1 पूर्ण परिचालन Manufacturing इकाई और नारायणगांव, पुणे में एक नई फैक्ट्री शामिल है।

भविष्य की राह: भारत में Electric Mobility का भविष्य बेहद उत्साहजनक है, जहां बढ़ती पर्यावरण जागरूकता, सुधरते Charging Infrastructure और EV Ecosystem के निरंतर विकास से इस उद्योग को दीर्घकालिक बढ़त मिलने की उम्मीद है। Tunwal E-Motors आने वाले समय में उत्पाद Innovation, Manufacturing क्षमताओं के विस्तार, बाजार Diversification, बेहतर Customer Service और Operational Excellence पर ध्यान केंद्रित करके अपनी स्थापित नींव को और मजबूत करने का इरादा रखती है। कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों, व्यावसायिक साझेदारों, कर्मचारियों और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाना है, ताकि भारत को एक स्वच्छ और अधिक टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

 



You may also like

Leave a Comment