नई दिल्ली,
भारत की Creator Economy अब तेज़ी से संगठित ढांचे की ओर बढ़ रही है। नई Report के अनुसार, वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2026 की शुरुआत तक Creator से जुड़ी नौकरियों में 919 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां इस क्षेत्र में काम अधिकतर व्यक्तिगत Platform और अस्थायी Influencer Campaign तक सीमित था, वहीं अब कंपनियां स्थायी Office आधारित Hiring Model अपना रही हैं।
अमेरिका की नौकरी खोजने वाली वेबसाइट Indeed की ओर से जारी Report में बताया गया कि वर्ष 2020 में Creator से जुड़ी नौकरियां प्रत्येक 1,000 Marketing Jobs में लगभग 1 हुआ करती थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर प्रत्येक 100 Marketing Jobs में लगभग 1 तक पहुंच गई है। यह बदलाव दर्शाता है कि कंपनियां अब केवल अस्थायी Influencer Collaboration पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि स्थायी और संगठित Content Team तैयार कर रही हैं। Report के अनुसार, Content Creator, Influencer और Social Media Professionals जैसी भूमिकाएं अब कंपनियों के औपचारिक संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा बनती जा रही हैं। कंपनियां अब केवल किसी एक Creator के भरोसे प्रचार नहीं करना चाहतीं, बल्कि Video Production, Community Management और Content Operations जैसे क्षेत्रों में भी स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति कर रही हैं।
वर्ष 2025 से फरवरी 2026 के बीच लगभग 40प्रतिशत Creator Jobs Influencer श्रेणी में दर्ज की गईं। इसके अलावा 20 प्रतिशत पद Marketing Executive और 17प्रतिशत पद Marketing Intern के रहे। इससे स्पष्ट होता है कि Creator Economy अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह Corporate Sector का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही है। Report में यह भी सामने आया कि लगभग 60प्रतिशत Hiring अब पारंपरिक Influencer पदों से बाहर हो रही है। कंपनियां अब Content Execution, Audience Engagement और Digital Branding को मजबूत करने के लिए अलग-अलग विभाग विकसित कर रही हैं। इससे रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
हालांकि Creator Talent की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन संगठित कंपनियों की मांग उससे कहीं अधिक तेज़ी से बढ़ रही है। इसी कारण इस क्षेत्र में Skilled Professionals की कमी महसूस की जा रही है। विशेष रूप से Video Editing, Storytelling और Audience Engagement Skills रखने वाले युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। Indeed India के Talent Strategy Advisor रोहन सिल्वेस्टर ने कहा कि जैसे-जैसे Creator औपचारिक संगठनों का हिस्सा बन रहे हैं, वैसे-वैसे कंपनियां अब केवल लोकप्रियता नहीं बल्कि Audience Engagement, Conversion और Brand Consistency जैसे परिणामों पर भी अधिक ध्यान दे रही हैं।

