बिजऩेस रेमेडीज/अहमदाबाद नए आइडियाज़, इंडस्ट्री से जुड़ाव और प्रैक्टिकल पढ़ाई के मूल सिद्धांतों पर आधारित, TransStadia University (TSU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अनुभवात्मक शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ, जो छात्रों को एक सुरक्षित और संतोषजनक भविष्य की ओर ले जाती है, ट्रांसस्टेडिया यूनिवर्सिटी भविष्य के लीडर्स, क्रिएटर्स और थिंकर्स को तैयार कर रही है।
परंपरागत विश्वविद्यालयों से अलग, TransStadia University की ट्रेनिंग पद्धतियाँ अनुभवात्मक शिक्षण से गहराई से जुड़ी हुई हैं। इसका पाठ्यक्रम IBM, NSE Academy, IITRAM और BISAG जैसे अग्रणी संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियों के ज़रिए तैयार किया गया है, जिससे छात्र वास्तविक उद्योग प्रोजेक्ट्स पर कार्य करते हैं, डोमेन-विशिष्ट वर्कशॉप्स में भाग लेते हैं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। ट्रांसस्टेडिया यूनिवर्सिटी तीन प्रमुख स्कूलों के माध्यम से कार्य करता है — मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस व इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, और स्पोर्ट्स स्टडीज़ — और BBA, B.Com, B.Sc. (स्पोर्ट्स मैनेजमेंट), M.Sc. . (स्पोर्ट्स एवं इवेंट मैनेजमेंट), BCA और IBM के साथ साझेदारी में क्च.स्ष्. (कंप्यूटर साइंस) जैसे डिग्री कोर्स प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त योग एवं वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स उपलब्ध कराते हैं।
ट्रांसस्टेडिया यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चेयरमैन उदित शेठ ने कहा कि हमारा विजऩ एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है जहाँ शिक्षा गहन हो, वातावरण जीवंत हो और परिणाम परिवर्तनकारी हों। यूनिवर्सिटी में छात्र केवल डिग्री नहीं पाते—वे सपने गढ़ते हैं और जीवन भर का उद्देश्य खोजते हैं। विश्वस्तरीय फैकल्टी, अकादमिक कोलैबोरेशन्स और अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे स्मार्ट क्लासरूम्स, इनोवेशन लैब्स, मीडिया स्टूडियो, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स सुविधाएं और कोलैबोरेटिव वर्कस्पेसेस के साथ TransStadia University अनोखा कैंपस अनुभव देता है।

