Business Remedies / New Delhi | Japan की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota भारतीय बाजार में अपनी पहली electric sports utility vehicle Urban Cruiser EV को 19 January 2026 को पेश करने जा रही है।
कंपनी के अनुसार, यह electric vehicle एक बार पूरी तरह charge होने पर करीब 550 kilometer तक चल सकेगी। इसकी ex-showroom price 21 lakh rupees से 26 lakh rupees के बीच रहने की संभावना है। ग्राहकों को इसकी delivery March या April 2026 से मिलना शुरू हो सकती है।
mid-size segment में आने वाली इस electric sports utility vehicle का सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric और Mahindra BE 6 से माना जा रहा है। यह vehicle Heartect-e platform पर तैयार किया गया है।
Toyota Urban Cruiser EV को Maruti Suzuki के सहयोग से विकसित Heartect-e platform पर बनाया गया है। यह मूल रूप से Electric Vehicle X का re-badge version है, जिसके production model को Italy के Milan में आयोजित motor show EICMA-2024 में global market के लिए E-Vitara नाम से प्रदर्शित किया गया था।
production model में concept version की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसकी length 15 millimeter और width 20 millimeter कम की गई है, जबकि height में 20 millimeter की बढ़ोतरी की गई है। wheelbase 2,700 millimeter रखा गया है। इन बदलावों के कारण यह vehicle E-Vitara की तुलना में थोड़ा बड़ा नजर आता है।
external design की बात करें तो इसमें LED lighting system के साथ 19 inch alloy wheels दिए गए हैं। front में चौड़ी chrome strip दी गई है, जो दोनों LED headlamps को जोड़ती है और यह पूरा setup black color की casing में समाया हुआ है। दोनों ओर round shape की कई LED day-time running lights दी गई हैं और vehicle में अन्य कई advanced features भी दिए गए हैं।

