Monday, July 6, 2026 |
Home AutomobileToyota Kirloskar Motors ने Toyota Hilux Customers के लिए Hilux Customer Meet का आयोजन किया।

Toyota Kirloskar Motors ने Toyota Hilux Customers के लिए Hilux Customer Meet का आयोजन किया।

by Business Remedies
0 comments

• टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने पंचकूला के होटल बेला विस्टा में एक भव्य कस्टमर मीट का आयोजन किया। यह कस्टमर मीट टोयोटा हिलक्स के ग्राहकों के इर्द-गिर्द केंद्रित था, जो बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टोयोटा हिलक्स रैली कार थी। टोयोटा हिलक्स खूबसूरती और ताकत से भरपूर एक बेहतरीन ऑफ-रोडिंग वाहन है और निश्चित रूप से किसी भी सड़क या इलाके पर विजय प्राप्त करने के लिए तैयार है।

• इस कार्यक्रम में 100 से अधिक टोयोटा हिलक्स ग्राहक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में टोयोटा के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जिनमें टीकेएम के उपाध्यक्ष सबरी मनोहर भी शामिल थे। मनोहर ने विभिन्न टोयोटा हिलक्स ग्राहकों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना की।

• टोयोटा हिलक्स एक आदर्श 4X4 वाहन है जो ऑफ-रोडिंग के उत्साह की जरूरतों को पूरा करता है। इस ग्राहक कस्टमर मीट में कई टोयोटा हिलक्स ग्राहकों ने अपने अनूठे अनुभव साझा किए। इस कस्टमर मीट मे टोयोटा और उनके ग्राहकों के बीच एक मजबूत संपर्क कायम हुआ। ग्राहकों की पसंद और आवष्यकताओं को समझना हमेशा से टोयोटा की प्राथमिकता रही है और ऐसे प्लेटफॉर्म ग्राहकों को गहन जानकारी प्रदान करते हैं।


प्रदर्शन विशेषताएँः-
• 2.8लीटर फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन

• 500Nm का टॉर्क जो अब तक के सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है

• 4X4 ड्राइव क्षमताओं के साथ-साथ कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स (इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव स्विच, इलेक्ट्रॉनिक डिफ लॉक, डाउन हिल असिस्ट कंट्रोल)के सहित

• रिजिड् फ्रेम स्ट्रक्चर के साथ इनोवेटिव मल्टी-पर्पज व्हीकल प्लेटफॉर्म।



You may also like

Leave a Comment