Wednesday, September 9, 2026 |
Home Corporate WorldEngineering, Procurement and Construction (EPC) कंपनी एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का IPO आज खुलेगा

Engineering, Procurement and Construction (EPC) कंपनी एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का IPO आज खुलेगा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज़

Engineering, Procurement and Construction (EPC) कंपनी एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का 427 करोड़ रुपये का IPO आज Subscription के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, Anchor Investors के लिए बोली 8 सितंबर को लगाई जाएगी।

सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 139 से 146 रुपये प्रति Equity Share का Price Band तय किया। एलसीसी प्रोजेक्ट्स के IPO में 258 करोड़ रुपये तक के Equity Share का Fresh Issue और 1,15,85,000 Share तक का Offer for Sale (OFS) शामिल है। Price Band के ऊपरी स्तर पर Issue का आकार करीब 427 करोड़ रुपये और निचले स्तर पर करीब 419 करोड़ रुपये होगा। Fresh Issue से प्राप्त राशि का इस्तेमाल Equipment खरीदने, कर्ज के भुगतान और सामान्य Corporate उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

एलसीसी प्रोजेक्ट्स एक बहु-विषयक Engineering, Procurement and Construction (EPC) कंपनी है। दो दशकों से अधिक समय में कंपनी ने सिंचाई और जल आपूर्ति क्षेत्र में कई तरह की परियोजनाओं को पूरा किया है। इनमें बांध, बैराज, वीयर, Hydraulic Structures, नहरें, Pipe Distribution Networks, Lift Irrigation Projects, जल आपूर्ति योजनाएं और अन्य EPC परियोजनाएं शामिल हैं।

कंपनी के Equity Share को 17 सितंबर को BSE और NSE, दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इस Issue के Book-Running Lead Manager हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इसके Registrar हैं।



You may also like

Leave a Comment