नवरात्र के बाद त्यौहारी सीजन शुरू हो रहा है। पूरी संभावना है कि इस बार सीजन अच्छा रहेगा, क्योंकि बारिश भी अच्छी होने से किसानों के चेहरों पर रौनक है। इस बार सीजन लंबा चलेगा। अगले माह से ही सीजन शुरू हो जाएगा, जो अप्रैल-मई तक चलेगा। हमने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हमने अबकी बार फ्रूट और चॉकलेट्स मिक्स बकलावा स्वीट्स तैयार की है। जो लंबी अवधि तक खराब नहीं होती है। पैकिंग वाइज भी हम इसे बेहतर बना रहे हैं। आज ग्राहक क्वॉटिंटी नहीं क्वॉलटी पर ज्यादा ध्यान देता है, पैसा इतना अहमियत नहीं देता। उसी के मद्देनजर हम मिठाईयों की तैयारी करवा रहे हैं। इसके अलावा इस बार डिजाइनदार गिफ्ट हैम्पस पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं। ग्राहकों को लुभावने गिफ्ट हैम्पस भी हम अभी से तैयार करवा रहे हैं।
-मनीष अरोड़ा, डायरेक्टर, प्राइम फूड मॉल जगदीश स्वीट्स कोल्ड डिंक्स (लस्सी वाले), शिवगंज, सिरोही

