नई दिल्ली, 19 सितंबर, 2024: HP launches HP Color LaserJet Pro 3000 Series की नई रेंज पेश की है, जो इसके ऑफिस प्रिंट पोर्टफोलियो में नवीनतम उत्पाद है। भारत में बिज़नेस की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह नई रेंज ऊर्जा-दक्ष टेराजेट टोनर टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे अधिक स्पष्ट कलर और तेजी से प्रिंट करने की सुविधा मिलती है। एचपी कलर लेजरजेट प्रो 3000 सीरीज़ के तहत भारत में दो मॉडल पेश किए गए हैं: single-function HP Color LaserJet Pro Printer 3203dw and multi-function HP Color LaserJet Pro Printer 3303SDW, जो Color and black and white printing, scanning and copying करने की सुविधा प्रदान करता है। एचपी कलर लेजरजेट प्रो प्रिंटर 3203डीडब्लू 50,304 रुपये की कीमत पर एवं एचपी कलर लेजरजेट प्रो प्रिंटर 3303एसडीडब्लू 61,181 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
HP India Market के सीनियर डायरेक्टर, प्रिंटिंग सिस्टम्स सुनीश राघवन ने कहा, ‘‘भारत में छोटे और मझोले आकार के व्यवसायों का लगातार विस्तार हो रहा है,ऐसे में कुशल और सुरक्षित प्रिंटिंग उनके परिचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।हम एसएमबी (छोटे-मझोले बिज़नेस) लीडर्स की बढ़ती जरूरतों को सही तकनीकी समाधान के साथ तालमेल बिठाने में आने वाली चुनौतियों को समझते हैं। इसलिए हमें नई एचपी कलर लेजरजेट प्रो 3000 सीरीज़ पेश करते हुए खुशी हो रही है।Innovative TeraJet Technology की विशेषता वाली यह सीरीज़ कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ असाधारण कलर क्वालिटी, प्रोफेशनल स्पीड और ऊर्जा दक्षता प्रदान करती है। यह समाधान व्यवसायों को डाउनटाइम कम करने, परिचालन दक्षता बनाए रखने और लगातार विकसित हो रहे बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।’’

