Saturday, July 18, 2026 |
Home Corporate WorldTeertha Gopicon Limited को इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा 68,510.492 वर्ग मीटर भूमि के विकास एजेंसी के तौर पर उच्चतम बोलीदाता घोषित किया गया

Teertha Gopicon Limited को इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा 68,510.492 वर्ग मीटर भूमि के विकास एजेंसी के तौर पर उच्चतम बोलीदाता घोषित किया गया

भूमि पार्सल का मूल्य है 454.54 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड’ मुख्यतौर पर मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण, सीवरेज और जल आपूर्ति क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को 19 अप्रैल, 2025 को इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा “68,510.492 वर्ग मीटर भूमि की फ्रीहोल्ड बिक्री के लिए बोलीदाता (विकास एजेंसी) के चयन के लिए प्रस्ताव के लिए अनुरोध” नामक परियोजना के निविदा दस्तावेजों के लिए उच्चतम बोलीदाता के रूप में घोषित किया गया है, यानी एमओजी लाइंस लैंड पार्सल-2 का हिस्सा खसरा नंबर 866/2(s), 866/2/3(s), 866/1/1/1 (s), 866/1/1/2 (s) को एजेंसी द्वारा इंदौर एबीडी एरिया मास्टर प्लान, सेकंड कॉल में वर्णित प्रावधानों के अनुसार विकसित किया जाना है। भूमि पार्सल का मूल्य 454,54,54,545/- रुपये है। उक्त कार्य हेतु विभाग को अभी भी आवेदन लंबित है।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी और यह मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण, सीवरेज और जल आपूर्ति के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी ने एक उपठेकेदार के रूप में भी सेवाएं प्रदान की हैं और इंदौर शहर में एक आवासीय टावर का निर्माण किया है।

कंपनी ने विभिन्न केंद्र और राज्य सरकारों जैसे आईएससीडीएल, आईएमसी, यूएससीएल, यूएमसी, एमपीजेएनएम आदि के पंजीकृत ठेकेदार के रूप में विभिन्न कार्य किए हैं और निजी क्षेत्र के लिए भी निर्माण कार्य किए हैं।
कंपनी ने भवन निर्माण, जल आपूर्ति, पाइपलाइन, सीवेज नेटवर्क, सीवेज उपचार संयंत्र, नाला नल, रीयूज नेटवर्क, ओवरहेड टैंक, जीएसआर, सड़क निर्माण, झील पुनर्वास इत्यादि जैसे सिविल इंजीनियरिंग परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शुरू की है। कंपनी की कुल ऑर्डरबुक 1300 करोड़ रुपए की है।



You may also like

Leave a Comment